फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to pipeline leakage, water is not reaching many houses in Paharwar.

Rohtak News: पाइपलाइन लीकेज के कारण पहरावर के कई घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Sat, 15 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Due to pipeline leakage, water is not reaching many houses in Paharwar.
रोहतक। पहरावर के कई गलियों में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। कुछ घरों में जलापूर्ति हो भी रही है तो पानी का प्रेशर लो है। यह शिकायतें शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पहरावर बूस्टिंग पर लगाए जन शिकायत शिविर में लेकर लोग पहुंचे। जेई देवेंद्र यहां भी नदारद रहे। 25वें शिविर में चार शिकायतें आईं। सुपरवाइजर राजवीर और सुनील ने शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया। यहां लोगों ने कहा कि पिछले छह दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। शिविर लगाने की मुनादी हुई थी। इसके बाद आज शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बॉक्स
पानी का कनेक्शन लीक है। पिछले छह दिन से जल आपूर्ति पूरी से बंद है। मेन गली में भी चार जगह लीकेज की समस्या है। इसके कारण दिनचर्या खराब हो रही है।
-राकेश, पहरावर

बॉक्स
हरिजन चौपाल के पास के घरों में भी पांच दिन से ज्यादा समय हो पानी नहीं आ रहा है। टैंकर मंगाकर जलापूर्ति करनी पड़ रही है।
-संतराम, पहरावर

बॉक्स
दिलबाग वाली गली में पेजयल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं है। पाइप बिछाई जाए ताकि पेयजल समस्या से मुक्ति मिले।
-धर्मपाल, पहरावर


---वर्जन
पानी लीकेज और पानी न आने की चार शिकायतों की सूचना है। लीकेज का तत्काल सुधार भी कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed