फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to maintenance, there will be power failure in more than 30 colonies today

Rohtak News: मेंटेनेंस के चलते 30 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल रहेगी आज

Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Due to maintenance, there will be power failure in more than 30 colonies today
रोहतक। बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के लिए निगम की टीम शहर में लगातार मेंटेनेंस कार्य करती रहती है। वहीं शनिवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में होने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते कहीं दो से तीन तो कहीं पर सात से आठ घंटे तक बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम एसडीओ ने बताया कि 33केवी सब स्टेशन आईडीसी, हिसार रोड पर जनरल मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हिसार रोड, पुरानी आई डी सी ,सैनिक कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, शास्त्री नगर, जैन व एके ऑटोमेटिक्स की बिजली बाधित रहेगी। वहीं 33 केवी पावर हाउस और सभी आउटगोइंग फीडरों में रखरखाव होने के कारण सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बनियानी, डी.एस. मरोधी, डी.एस पटवापुर, डी.एस बनियानी, एपी मरोधी, एपी रजनीकांत. कृष्णा फोर्जिंग, कृष्णा रोडलाइन, पुलिस लाइन, चिराग उद्योग की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

33 केवी पावर हाउस काहनौर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से 11 बजे तक काहनौर, मसूदपुर, चिमनी, ढराणा, सुंडाना, जेठपुर में बिबली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी रिटोली कबूलपुर लाइन पर मरम्मत कार्य करने हेतु सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रिटोली, कबूलपुर, करोथा, शिमली व बालंद की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 11 केवी ओपीएच फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते 33 केवी सब स्टेशन मॉडल टाउन के अन्तर्गत आने वाले रामलीला ग्राऊंड, गांधी कैंप, महिला आश्रम रोड की सप्लाई सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। 132 केवी पावर हाउस कलानौर में मेंटेनेंस के कारण लाहली गांव की सप्लाई बाधित रहेगी। 33 केवी सेक्टर 5 पावर हाउस पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रखरखाव के लिए परमिट रहेगा। इसकी वजह से सेक्टर 5, जसबीर कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, विकल्प स्कूल वाली गली, राम गोपाल कॉलोनी, वसंत विहार, इंद्रप्रस्थ पंचवटी, ताऊ नगर, सेक्टर 4 एक्सटेंशन, आईटीआई सीटीआई, आशियाना फ्लैट की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed