फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to lack of Aadhaar linking of bank account, many students are still waiting for uniform.

Rohtak News: बैंक खाते का आधार लिंक न होने के कारण कई विद्यार्थियों को अब भी वर्दी का इंतजार

Thu, 04 Apr 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of Aadhaar linking of bank account, many students are still waiting for uniform.
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों के साथ मुख्यअतिथि।
झज्जर। शिक्षा विभाग द्वारा हर साल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को वर्दी भत्ता दिया जाता है, लेकिन जिले के लगभग 25 प्रतिशत बच्चे अब भी वर्दी से वंचित हैं। इन विद्यार्थियों के खाते आधार लिंक न होने और बैंकों में खाते न होने के कारण इनको वर्दी भत्ते का लाभ नहीं मिल सका है। ऐसे में अभिभावक अपनी जेब से ही पैसा लगाकर वर्दी खरीदकर बच्चों को स्कूल में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक लगभग 34 हजार बच्चे पिछले साल शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। इसमें से लगभग 8 हजार से ज्यादा बच्चों के बैंक खाते आधार लिंक न होने और खाता न होने के कारण उनके खातों में वर्दी का भत्ता न हीं आ सका। इसके चलते अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग की तरफ से बार-बार पत्र जारी कर बैंक खातों को आधार लिंक व खाते खुलवाने बारे निर्देश भी दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई अभिभावकों की तरफ से नहीं की गई।
विज्ञापन


सीधे खातों में डाली जाती है राशि
शिक्षा विभाग द्वारा वर्दी भत्ता सहित अन्य राशि अब स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खातों में डाली जाती है। स्कूल द्वारा बच्चे का बैंक में खाता माता-पिता के साथ खुलवाया जाता है। उसी खाते में ही पिछले दो साल से विभाग द्वारा वर्दी भत्ता डाला जाता है। जिन बच्चों के खाते, आधार नंबर व अन्य जानकारी सत्यापित हो जाती है। फिलहाल उनके खातों में ही राशि डाली गई है। बाकी अभी पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कक्षा में कितने बच्चे


पहली 3269


दूसरी 3161

तीसरी 4445
चौथी 4883

पांचवीं 5002
छठीं 4900

सातवीं 4790
आठवीं 5467

वर्जन
विभाग द्वारा अब विद्यार्थियों के बैंक खाते, आधार सत्यापित होने पर वर्दी भत्ता राशि सीधे खातों में डाल दी जाती है। इसकी जिला स्तर पर अब सूचना विभाग ही जारी करता है। प्राइमरी के लिए 800 और अपर प्राइमरी के लिए एक हजार रुपये की राशि बच्चों के खातों में डाली जाती है।
- सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed