फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to indifference of monsoon, rampant theft of canal water, 150 thefts caught in three days

Rohtak News: मानसून की बेरुखी से नहरी पानी की धड़ल्ले से चोरी, तीन दिन में 150 चोरियां पकड़ी

Thu, 18 Jul 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Due to indifference of monsoon, rampant theft of canal water, 150 thefts caught in three days
17सांपला01...पानी चोरी करते विभाग ने पकड़ी रबड़ की पाइप। संवाद
सांपला। मानसून की बेरुखी के चलते किसान अपनी फसल बचाने के लिए नहरी पानी की चोरी करने को विवश हैं। नतीजतन नहर की टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई विभाग की टीम ने नहरों पर छापा मार कर तीन दिन में करीब 150 किसानों को पानी की चोरी करते हुए पकड़ा है। विभाग किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिंचाई विभाग की ओर से जलघरों के तालाबों में पानी भरने व खेतों की सिंचाई के लिए पांच दिन पहले नहों में पानी छोड़ा गया है। धान रोपाई का समय चल रहा है। इसमें अधिक पानी की जरूरत होती है। इलाके में बारिश नहीं हो रही है। किसान आसमान की तरफ बारिश के लिए टकटकी लगाए है। सिंचाई विभाग ने नहरों में पानी छोड़ा तो उसी रात कई किसानों ने पानी चोरी करना शुरू कर दिया। पानी चोरी के चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ उदयभान सांगवान के नेतृत्व में चोरी रोकने के लिए दो टीम बनाई गई। देर शाम टीम जिस भी माइनर पर गश्त करने निकली, उसी पर पानी चोरी होते पाया। किसान रबड़ के पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे थे। टीम ने जगह चिह्नित कर पानी चोरी में प्रयोग किए जा रहे साइफन पंप जब्त किए। एसडीओ का कहना है कि प्रतिदिन 40-50 चोरी पकड़ी जा रही है। चोरी करने वाले किसानों से सख्ती बरती जाएगी। आरोपियों के नाम जानने के बाद उन पर जुर्माना लगाया जाएगा व एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी चोरों पर हो कार्रवाई
पानी चोरी होने की वजह से टेल वाले गांवों को सिंचाई व पेयजल नहीं मिल पाता है। लोगों ने पानी चोरों के खिलाफ प्रशासन से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कई किसान विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर पानी चोरी कर रहे हैं।

फोन पर देते हैं सूचना
लोगों ने बताया कि पानी चोर फोन पर अलर्ट रहते हैं। जहां पानी चोरी किया जाना होता है, वहां एक युवक फोन पर अलर्ट रहता है। जैसे ही विभाग की गाड़ी दिखाई देती है। वह अपने साथी को सूचना दे देता है। इससे समय रहते पाइप हटा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed