{"_id":"63f2768c48825332ca0692bb","slug":"due-to-enmity-in-lakhanmajra-ba-second-year-student-was-thrown-from-the-roof-rohtak-news-c-17-1-71758-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: लाखनमाजरा में रंजिश के चलते बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: लाखनमाजरा में रंजिश के चलते बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को छत से फेंका
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। रंजिश के चलते छह युवकों ने लाखनमाजरा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक को छत से फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को घर के अंदर चौबारे पर मौजूद था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुमित, कार्तिक, हिमांशु, शुभम, लक्ष्य व आशीष आए और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हिमांशु और लक्ष्य ने जिम की पुरानी रंजिश रखते हुए चोटें मारी। इसके बाद दूसरे युवकों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। वह ट्रैक्टर के नजदीक पालने पर जा गिरा। उसके पैर में चोटें आई। अगर सिर के बल गिरता तो मौत हो सकती थी। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।