फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   du women team wins badminton match

महिला में डीयू और पुरुष वर्ग में पीयू ने कब्जाई बैडमिंटन ट्रॉफी -

Mon, 05 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 05 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
du women team wins badminton match
एमडीयू में चल रही नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप का खिताब महिला वर्ग में दिल्ली विश्वविद्यालय और पुरुष वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने कब्जाया। महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बाजी मारी, जबकि एमडीयू की महिला और पुरुष वर्ग की टीम आखिरी में दौर में पिछड़ गई।
विज्ञापन


    खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप के महिला वर्ग का फाइनल मैच दिल्ली विश्वविद्यालय और एमडीयू के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान को 2-1 से परास्त कर चैंपियनशिप का खिताब जीता। पहले मुकाबले में एमडीयू की ललिता ने दिल्ली की गौरी को 21-15, 24-16 और 21-11 से हराया। युगल मुकाबले में दिल्ली की निंगशी व कुहू की जोड़ी ने एमडीयू की ललिता व कोमल की जोड़ी को 21-20, 21-11 से हराया। आखिरी मैच में दिल्ली की कुहू ने एमडीयू की कोमल को 21-15, 23-25, 21-15 से हराकर दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को चैंपियनशिप का विजेता बनाया।
विज्ञापन


 तीसरे स्थान के लिए पंजाब विवि चंडीगढ़ को जामिया मिलिया विवि दिल्ली से वॉक-ओवर मिला। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने मेजबान एमडीयू की टीम को 3-2 से हराया। पीयू के रूपिंदर ने एमडीयू के अंकित को 25-23, 21-18 से हराया। दूसरे मैच में पीयू के कंवलजीत ने एमडीयू के अमन को कड़े मुकाबले में 18-21, 21-13, 21-17 से हराया। युगल मुकाबले में एमडीयू के सुरेन्द्र-हिमांशु ने पीयू के कंवलदीप-रूपिंदर को 18-21, 21-13, 21-17 से परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एमडीयू के हिमांशु ने कड़ी मुकाबले में पीयू के सुमित को 21-18, 18-21, 21-17 से हराया। अंतिम मैच में पीयू के सुमित-कशिश की जोड़ी ने एमडीयू के अमन-अंकित की जोड़ी को 21-15, 21-14 से हराकर पंजाब यूनिवर्सिटी को विजयश्री दिलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इन्होंने किया सम्मानित
चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी मंजीत छिल्लर मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैडमिंटन प्रशिक्षक सुरेन्द्र महाजन विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने विजयी टीमों को ट्राफियां प्रदान की। कार्यक्रम में तकनीकी अधिकारियों अशोक मेहता, आदित्य, नरेश मलिक, रोहित, सतपाल मलिक, डॉ. कपिल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।


भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य एवं हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया को भी सम्मानित किया गया। सहायक निदेशिका खेल डॉ. शंकुतला बेनीवाल ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरपी गर्ग, दिल्ली विवि की टीम प्रबंधक डॉ. कविता शर्मा, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, अधीक्षक महेन्द्र पाल, प्रशिक्षक सुभाष किशन सैनी और सरिता चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed