{"_id":"656f81e26649b442960c6a68","slug":"du-tops-the-country-in-environment-and-climate-studies-rohtak-news-c-17-rtk1032-308384-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पर्यावरण और जलवायु की पढ़ाई में डीयू देश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पर्यावरण और जलवायु की पढ़ाई में डीयू देश में अव्वल
Wed, 06 Dec 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) क्यूएस सस्टेनेबिलिटी वर्ल्ड रैंकिंग 2024 में देशभर में अव्वल रहा है। डीयू दुनियाभर में 220वें और एशिया में 30वें स्थान पर है। लंदन में मंगलवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2024 में डीयू ने यह उपलब्धि हासिल की है।
इस रैंकिंग में पढ़ाई, शोध व पर्यावरण संरक्षण नीतियों को लागू करने में भारत के 56 विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई है। इसमें आईआईटी बॉम्बे को 303, आईआईटी मद्रास को 344, आईआईटी दिल्ली को 426वां और जेएनयू को 545वां स्थान मिला है।
क्यूएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन सॉटर ने कहा कि भारत, दुनिया के सबसे बड़े कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जकों में से एक है और इस समय चुनौतियों का सामना भी कर रहा है। पर्यावरण शिक्षा और संस्थागत स्थिरता में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और डीयू का प्रदर्शन बेहद अच्छा है।
विज्ञापन
रैंकिंग में 95 देशों के 1397 विश्वविद्यालय शामिल
रैंकिंग में टोरंटो विश्वविद्यालय दुनिया में नंबर एक है। कैलिफोर्निया दूसरे, मैनचेस्टर तीसरे, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय चौथे, ऑकलैंड विवि पांचवें, स्थान पर रहे। इसमें 95 देशों के 1397 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया।
बीएचयू, एएमयू, एमिटी, लवली, आईआईटी कानपुर भी शामिल
रैंकिंग में आईआईटी कानपुर, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, शलूनी यूनिवर्सिटी ऑफ बाॅयोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमिटी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एनआईटी राउरकेला, बनारस हिंद यूनिवर्सिटी, जाधवपुर यूनिवर्सिटी, मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन भी शामिल है।
-- -- -- -- -
महत्वपूर्ण बिंदू
- देश में पर्यावरण के क्षेत्र में शोध के मामले में आईआईटी दिल्ली सबसे आगे है। वैश्विक स्तर पर इसकी 236वीं रैंकिंग रही।
- नॉलेज एक्सचेंज श्रेणी में देश से सिर्फ दिल्ली यूनिवर्सिटी को शीर्ष 100 संस्थानों में जगह मिली।
- विश्वविद्यालय के स्टाफ, छात्रों की भागीदारी के मामले में शीर्ष 500 में देश से केवल मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजूकेशन ने 463वें स्थान पर जगह बनाई।
- पर्यावरण संबंधी नीतियों को लागू करने में देश की चार यूनिवर्सिटी को दुनिया की शीर्ष 100 में जगह मिली।
-- -- -- -
टॉप 500 भारतीय विश्वविद्यालय रैंकिंग 2024
- डीयू- 220
-आईआईटी बॉम्बे- 303
-आईआईटी मद्रास- 334
-आईआईटी खड़गपुर-349
- आईआईटी रुड़की- 387
- आईआईटी दिल्ली-426
-बिट्स पिल्लानी- 444
-वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-449
-अन्ना यूनिवर्सिटी- 496
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस- 505