{"_id":"5e90b3718ebc3e6fca005edd","slug":"drug-smuggling-blame-four-youth-arrest-rohtakcity-news-rtk5503315100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों के तस्करी के आरोप में चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थों के तस्करी के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
drug smuggling blame four youth arrest
रोहतक। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं, जो कि अंबाला निवासी युवक को 350 ग्राम हेरोइन बेचकर लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से तस्करी में उपयोग की गई एक बाइक व कार भी बरामद की है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
सदर थाना प्रभारी सोहनपाल ने बताया कि 9 अप्रैल को पीसीआर-11 ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा था। युवकों की पहचान फारुल निवासी पाड़ा मोहल्ला व मगन निवासी गांव डोभ के रूप में हुई है। युवकों के पास से तीन लाख पचास हजार रुपये बरामद हुए है। रुपयों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वे कुछ नहीं बता सके। इस पर उन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पानीपत में एक युवक को 350 हेरोइन बेची थी। ये रुपये उसी से लिए थे। पूछताछ में युवकों से तस्करी में शामिल दो और साथियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान सचिन उर्फ हैप्पी निवासी गांव डोभ व रणदीप उर्फ गोलू निवासी अशोक विहार गुरुग्राम के रूप में हुई है। इन दोनों युवकों को गांव डोभ से गिरफ्तार किया गया है। मौके से रणदीप की कार को भी जब्त किया गया है।
मामले की जांच निरीक्षक जय नारायण ने की। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। इन चारों में से रणदीप दिल्ली से एक नाइजीरिया से 350 ग्राम हेरोइन खरीदकर लाया था। 8 अप्रैल को रणदीप अपनी कार में हेरोइन बेचने के लिए सचिन उर्फ हैप्पी के पास आया। सचिन उर्फ हैप्पी ने काला निवासी अंबाला को साढ़े तीन लाख में हेरोइन बेचने की बात तय की। काला हेरोइन लेने के लिए अंबाला से रोहतक के लिए चला तो उसकी गाड़ी पानीपत में खराब हो गई। सचिन उर्फ हैप्पी ने हेरोइन देकर फारुल व मगन को पानीपत भेज दिया। फारुल व मगन ने काला को हेरोइन देकर साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। इन्हीं रुपयों के साथ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।