{"_id":"683b6fd51049a9112e0dfd66","slug":"drug-addiction-causes-social-economic-and-physical-harm-dr-jasmer-rohtak-news-c-17-roh1020-663510-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से होती है सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक हानि : डाॅ. जसमेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से होती है सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक हानि : डाॅ. जसमेर
Sun, 01 Jun 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास स्थित नहरों के पुलों पर नशे को ना समिति व सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि नशा न करने के लिए जन-जन को जागरूक करेंगे।
नशे को ना समिति की प्रधान स्वीटी मलिक ने कहा कि नशा चाहे किसी प्रकार का हो, वह परिवार व जीवन में बर्बादी ही लेकर आता है। सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डाॅ. जसमेर सिंह कहा कि नशे से सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक हानि होती है। इसकी किसी भी प्रकार से भरपाई नहीं की जा सकती।
वहीं ताइवान से दो मेडल जीतकर पहुंचे धावक रणबीर मलिक को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर दीपक छारा, मुकेश नैनकवाल, अजय सिंह हुड्डा, डॉ. रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, प्रीत सिंह अहलावत, रणबीर मलिक, साहब सिंह धामड, सतबीर छिकारा, राजेश नरवाल व रविंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे। संवाद