फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Driver opened window, bike rider died after colliding

Rohtak News: चालक ने खोली खिड़की, टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Driver opened window, bike rider died after colliding
रोहतक। कलानौर के नजदीक खेरड़ी मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक ने अचानक खिड़की खोल दी। इससे टकराकर बाइक सवार दिल्ली निवासी दो युवक घायल हो गए। घायलों पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। कलानौर थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि वह लिफ्ट मैकैनिक के तौर पर काम करता है। दोपहर दो बजे अपने पड़ोसी प्रवीण के साथ बाइक पर हिसार जा रहा था। जब वे कलानौर से आगे खेरड़ी मोड़ पर पहुंचे तो एक ट्रक साइड में खड़ा था, जिसके चालक ने अचानक खिड़की खोल दी। इससे बाइक का हेंडल खिड़की से टकरा गया। बाइक असंतुलित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया। रास्ते में प्रवीण ठीक बोल रहा था, लेकिन पीजीआई में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed