फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Driver dies in collision between trucks, case registered

Rohtak News: ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, केस दर्ज

Sun, 25 Aug 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 25 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in collision between trucks, case registered
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे (केएमपी) के रास्ते गुरुग्राम से करनाल जा रहा एक ट्रक सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। थाना असौदा पुलिस ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा केएमपी पर आसौदा टोल के नजदीक हुआ।
विज्ञापन


शव की पहचान कुलदीप निवासी गांव सीकरी, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सीकरी निवासी नरेश ने बताया कि उसके पास दो गाड़ियां हैं। एक ट्रक वह स्वयं चलाता है और दूसरी गाड़ी उसका भाई कुलदीप चलाता है। शुक्रवार को भाई कुलदीप गुरुग्राम से गाड़ी लोड करके करनाल के लिए चला था। वह भी पीछे-पीछे अपनी गाड़ी लेकर चल रहा था।
विज्ञापन

बताया कि जब वे केएमपी पर आसौदा टोल के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। आरोप है कि चालक ने अपने ट्रक को बिना इंडीकेटर, रिफ्लेक्टर लाइट व बिना साइन बोर्ड के खड़ा कर रखा था। अंधेरा होने के कारण उसके कुलदीप को ट्रक नही दिखाई पड़ा। उसकी गाड़ी ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने भाई को राहगीरों की मदद से बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed