{"_id":"6742f3ec4a93ce46fc08569f","slug":"driver-crushed-by-haryana-roadways-in-rohtak-died-on-the-spot-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज ने कुचला चालक: रोहतक में हुआ हादसा, ऊपर से गुजर गया बस की पिछला टायर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज ने कुचला चालक: रोहतक में हुआ हादसा, ऊपर से गुजर गया बस की पिछला टायर, मौके पर मौत
Sun, 24 Nov 2024 03:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:07 PM IST
सार
हरियाणा की रोहतक में हरियाणा रोडवेज की बस ने चालक को कुचल दिया। चालक के ऊपर से बस का पिछला टायर गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसें।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा रोडवेज की बस ने एक चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोहतक डिपो में रविवार सुबह हुआ है। यहां एक बस चालक ने तेजी से बस को बैक कर दिया। वहां पर खड़े एक चालक को कुचल दिया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना में परिचालक को भी चोट आई है। मृतक चालक राकेश मदीना गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज डिपो में मदीना गांव निवासी राकेश दांगी (40) चालक के रूप में काम करता था। रविवार को वह अपने साथी परिचालक रामकुमार के साथ करीब 11:30 बजे बस की सर्विस के लिए वर्कशॉप गया था। वर्कशॉप के कर्मचारियों से राकेश और रामकुमार दोनों बात ही कर रहे थे कि इस दौरान एक अन्य चालक बस को पीछे हटते हुए लाया और राकेश वह रामकुमार को टक्कर मार दी। रामकुमार तो टक्कर लगने के कारण साइड में जा गिरा, लेकिन राकेश बस के पिछले पहियों के नीचे आने से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रोडवेज डिपो हुई इस घटना से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। अभी परिजनों की ओर से घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।