{"_id":"26bafe70a7b5f47ef9e0052a56b86570","slug":"driver-and-conducter-muder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर और कंडक्टर को आंखों में मिर्च डाल लूटा, गला रेतकर फेंक गए सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर और कंडक्टर को आंखों में मिर्च डाल लूटा, गला रेतकर फेंक गए सड़क पर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 08 Jun 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की नाकामी के चलते बदमाश बेखौफ हो गए हैं।
शनिवार सुबह रिठाल में हत्यारोपी की सरेआम हत्या के बाद आधी रात को झज्जर रोड पर दो लोगों की हत्या कर दी गई।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या लूट के लिए की गई। बदमाशों ने पहले ड्राइवर और कंडक्टर की आंखों में मिर्च डाली और बाद में गला रेतकर दोनों के शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
बहरहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास कोई बड़ा वाहन था और चेहरे-मोहरे से दोनों सरदार लग रहे हैं।
यूं हुआ खुलासा
रविवार दोपहर बाद साढे़ तीन बजे गांव करौंथा स्थित मास्टर होटल मालिक अपने होटल से कहीं जाने के लिए निकले। थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि रोहतक-झज्जर रोड किनारे उन्होंने किसी युवक का शव पड़ा देखा। थोड़ी ही दूरी पर एक और शव पड़ा था। खून से लथपथ दोनों शव कंबल में लिपटे थे। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी शशांक आनंद और डीएसपी यशपाल खटाना, थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस न तो शवों की शिनाख्त कर सकी और न ही वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर सकी। अभी केवल यही सामने आया है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया है। मरने वालों के चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर पड़ा था। लग रहा है कि मिर्च पाउडर डालने के बाद चाकुओं से दोनों की गर्दन रेती गई चेहरे का खून सूख गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या देररात की गई।
वर्जन
शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कहीं और की गई है। बाद में शव यहां लाकर फेंक दिए। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मरने वाले ड्राइवर और कंडक्टर हैं। लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया है। आसपास के ढाबा संचालकों से पूछताछ की जा रही है। कागजी कार्रवाई कर ली है।
विज्ञापन
यशपाल खटना, डीएसपी।