फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drinking water line broken, water crisis in half the town

Rohtak News: पेयजल लाइन टूटी, आधे कस्बे में जलसंकट

Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken, water crisis in half the town
सांपला। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कस्बे में पेयजल सप्लाई देने वाली मुख्य लाइन टूट गई है। इससे करीब आधे कस्बे में जलसंकट छा गया है। वहीं, विभाग का कहना है कि जल्दी लाइन को जोड़कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण चल रहा है। बेरी रोड परअंडरपास पास के लिए पिलर खड़े किए जा रहे हैं। सड़क के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पानी सप्लाई के लिए मुख्य लाइन बिछाई हुई है। बेरी मोड़ के पास निर्माण के चलते मुख्य लाइन टूट गई। 12 इंची लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह गया। बेरी मार्ग पर लगते कस्बे के 12, 13, 14, 15 वार्ड के घरों में व दुकानों में सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन


दो दिन से सप्लाई बंद, लोग खरीदकर पी रहे पानी
दो दिन से पेयजल सप्लाई बंद होने से लोगों में हाहाकार मचा है। कस्बा निवासी राजेश ,रविंदर, मनोज कुमार, सतीश का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में सप्लाई ना आने की वजह से उन्हें कैंपर व टैंकर वालों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसके अलावा पशुओं को पानी पिलाने सहित अन्य रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण की वजह से मुख्य लाइन टूट गई थी। इसको बुधवार की शाम तक ठीक कर दिया गया है। वीरवार को पेयजल सप्लाई दे दी है।
- विनय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed