{"_id":"64b84c0f2ba630acd40f49a4","slug":"dress-code-implemented-for-the-first-time-in-agniveer-recruitment-rally-rohtak-news-c-17-roh1020-203895-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अग्निवीर भर्ती रैली में पहली बार में ड्रेस कोड लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अग्निवीर भर्ती रैली में पहली बार में ड्रेस कोड लागू
Thu, 20 Jul 2023 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर देश सेवा के जज्बे में रंगा नजर आ रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार ड्रेस कोड भी लागू किया गया है।
बुधवार को पानीपत, इसराना, समालखा व महम तहसील के 520 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ लगाई। 340 से ज्यादा सफल युवा फिजिकल टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट पास कर अन्य होने वाली भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। दौड़ के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी करने वाले युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। वीरवार को रोहतक और सांपला तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
रात के समय स्टेडियम के बाहर व्यवस्था न होने से होती है परेशानी :
भर्ती में काेई दौड़ तो कोई बीम व अन्य गतिविधियों में असफल होकर बाहर आया तो उन्होंने प्रवेश के दौरान होने वाली परेशानियों को साझा किया। युवाओं का कहना है कि रात के समय एंट्री के दौरान बाहर न तो टेंट की व्यवस्था है और न ही लाइट की व्यवस्था है। जिससे काफी परेशानियों के साथ अंदर एंट्री करनी पड़ती है। दो दिन पहले भी रात के समय एंट्री के दौरान हुई बारिश में युवा भीग गए और कुछ को सर्दी लग गई।