फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dream house will not be expensive in election year

Rohtak News: चुनावी साल में महंगा नहीं होगा सपनों का घर

Thu, 20 Jun 2024 06:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Dream house will not be expensive in election year
19सीटीके09... तहसील में पहुंचे ग्रामीण। संवाद
रोहतक। चुनावी साल में सपनों का घर और महंगा नहीं होगा। प्रशासन की तरफ से 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिली है। खुद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रेट बढ़ाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री हो रही हैं। जबकि अप्रैल में बढ़े कलेक्टर रेट लागू होने थे। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर पत्र का इंतजार है। आगामी आदेशों तक पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री होती रहेंगी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने वर्ष 2022 में कलेक्टर रेट को लेकर वित्त वर्ष एक जनवरी से 31 दिसंबर माना था। हालांकि जनवरी 2023 में नियम बदल दिया। नए कलेक्टर रेट एक जनवरी 2023 से लागू होने थे, लेकिन तय हुआ कि यह कलेक्टर रेट एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे, जो 31 मार्च 2024 तक रहेंगे। प्रशासन ने अप्रैल 2024 से एक साल के लिए नए कलेक्टर रेट पर दिसंबर में मंथन किया। उस समय एक जनवरी से नए कलेक्टर रेट लागू करने की बात चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में 1 अप्रैल 2024 से नए कलेक्टर रेट लागू होने थे। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) की अध्यक्षता में राजस्व विभाग ने मंथन कर 15 मार्च को नए कलेक्टर रेट ऑनलाइन जारी किए, साथ ही 15 अप्रैल तक सुझाव मांगे। इसी बीच 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव घोषित हो गए, जिसके चलते नए कलेक्टर रेट लागू नहीं हो सके। 11 जून को डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टर रेट पर मंथन करने के लिए विशेष कमेटी की बैठक हुई, इसमें डीआरओ कनब लाकड़ा ने बताया था कि 10 लोगों ने कलेक्टर रेट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई हैं। कमेटी ने सबका तर्क सुनने के बाद अपना प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था, लेकिन सरकार ने कलेक्टर रेट बढ़ाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

यहां पर बढ़ने थे 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट
राजस्व विभाग की तरफ से साल 2024-25 के संभावित कलेक्टर रेट जारी किए गए हैं। इसमें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया। मायना, वन सिटी व ओमेक्स सिटी झज्जर रोड, वन सिटी सेक्टर-37, सेक्टर-13 न्यू बस स्टैंड, सेक्टर-21 काठमंडी, सेक्टर-25, सनसिटी 34, 35, 36ए, शिव कॉलोनी, अनाज मंडी, अशोका मोड़ से आईटीआई, ओमैक्स सिटी, कृपालनगर, गुरुचरणपुरा, गौड़ काॅलेज, घनीपरा, चाणक्यपुरी, चीनी मिल, सुनारिया रोड, छोटूराम चौक से सिविल रोड, जगदीश कॉलोनी, जवाहर नगर, झंग काॅलोनी, झज्जर रोड रेलवे स्टेशन, डीएलएफ कॉलोनी, डेयरी पाना, गोहाना रोड से दयानंद मठ, बाबरा मोहल्ला, चावला कॉलोनी, आर्य नगर व झज्जर रोड पर 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 10 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़ने का था प्रस्ताव
इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-5 व 6, राजीव नगर, कच्चा सिंहपुरा रोड पर 15 तो किला रोड मार्केट व डी पार्क एरिया में 10 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ने की संभावना थी।
वर्जन
मुख्यालय कलेक्टर रेट को लेकर प्रभाव भेजा था। अभी सरकार ने कलेक्टर बढ़ाने या न बढ़ाने को लेकर आधिकारिक तौर पर पत्र नहीं भेजा है, लेकिन मौखिक तौर पर सूचना मिली है कि सरकार कलेक्टर नहीं बढ़ा रही है। जब तक आधिकारिक तौर पर पत्र नहीं आता, तब तक पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री होती रहेंगी।

कनब लाकड़ा, डीआरओ रोहतक
तहसील में फिलहाल पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री हो रही हैं। नए कलेक्टर रेट अप्रैल से लागू हो जाते हैं, लेकिन इस बार नहीं हुए हैं। सरकार की तरफ जब तक आधिकारिक तौर पर पत्र नहीं आ जाता, तब तक पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री होती रहेंगी।
राजेश सैनी, तहसीलदार रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed