फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drains will be cleaned before monsoon in 1.20 crore rupees, three tenders of 40 lakhs each issued

Rohtak News: 1.20 करोड़ में होगी मानसून से पहले नालों की सफाई, 40-40 लाख के तीन टेंडर जारी

Tue, 20 May 2025 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned before monsoon in 1.20 crore rupees, three tenders of 40 lakhs each issued
19सीटीके34...कच्चा बेरी रोड़ ​स्थित नालो का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा
रोहतक। मानसून की बारिश में शहर में जलभराव न हो, इसके लिए नगर निगम 1.20 लाख में नालों की सफाई करवाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए सोमवार को 40-40 लाख के तीन टेंडर किए गए हैं, जो 24 मई को खोले जाएंगे। साथ ही निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने शहर में कई जगह नालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने की हिदायत दी।
नौ मई को सदन की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन भाजपा पार्षदों के बीच सहमति न बनने के कारण एडहॉक कमेटियों गठित नहीं हो सकी। इसमें वित्त कमेटी भी शामिल थी। वित्त कमेटी के सामने शहर के नालों की सफाई का एक करोड़ से ज्यादा का टेंडर मंजूरी के लिए रखा जाना था, क्योंकि निगम आयुक्त के पास 50 लाख तक के बजट को मंजूरी देने की पावर है।
विज्ञापन

निगम ऐसी स्थिति में नालों की सफाई के टेंडर के लिए वित्त कमेटी या सदन की मंजूरी का इंतजार नहीं कर सकता था, इसलिए एक की जगह 40-40 लाख के तीन टेंडर किए गए हैं। निगम आयुक्त सोमवार को अधिकारियों के साथ कैनाल रेस्ट हाउस चौक, छोटूराम चौक, शांतमई, कच्चा बेरी रोड, पुराना बस स्टैंड के नजदीक, गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने, सुखपुरा चौक, शीला बाईपास, सेक्टर 2, सोनीपत रोड होते निगम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, एसडीओ सत्यव्रत व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यालय में आकर अधिकारियों की वार्ड वाइज ड्यूटी लगाई। साथ ही विशेष टीम गठित की।

----
बारिश के कारण शहर में जलभराव नहीं होने देंगे। नालों की तत्काल सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए 40-40 लाख के तीन टेंडर जारी कर दिए हैं। अधिकारियों की वार्ड वाइज जिम्मेदारी तय होगी।
डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed