फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drain overflow, stinking water accumulated at Netaji Subhash Chowk

Rohtak News: नाली ओवरफ्लो, नेताजी सुभाष चौक पर जमा हुआ बदबूदार पानी

Wed, 17 Apr 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drain overflow, stinking water accumulated at Netaji Subhash Chowk
17jjrp04 झज्जर। नेताजी सुभाष चौक पर फैला गंदा पानी। स्त्रोत- दुकानदार
झज्जर। शहर के व्यस्ततम बाजार डाकघर स्थित नेताजी सुभाष चौक पर नालियों का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल दुकानदारों बल्कि राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। क्योंकि गंदा पानी उनकी दुकान के सामने से बहने के कारण ग्राहक भी नहीं आते। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। क्योंकि वाहनों के आवागमन के कारण गंदे पानी के छींटे राहगीरों व दुकान में आते हैं।
विज्ञापन

मुकेश, शिवकुमार, ललित, गोपाल, गुलशन दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। बता दें कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण श्री दुर्गा मंदिर, चौधरियान मोहल्ला, डाकघर, डायमंड चौक व मेन बाजार के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। दुकानदारों एवं मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नेताजी सुभाष चौक पर नाली के ओवरफ्लो होने से सड़क पर बहने वाले पानी की इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed