{"_id":"692355cf928e03d91d00b5a7","slug":"drain-construction-did-not-begin-even-after-a-year-of-approval-rohtak-news-c-17-roh1019-766884-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंजूरी के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ ड्रेन निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंजूरी के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ ड्रेन निर्माण
विज्ञापन
35नगर निगम के वार्ड 11 के खेड़ी साध में बलियाना रोड । संवाद
रोहतक। नगर निगम के वार्ड नंबर 11 में शामिल खेड़ी साध से बलियाना रोड पर एक साल बाद भी ड्रेन निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी मंजूरी सालभर पहले मिली थी, लेकिन खेड़ी साध में 500 मीटर से अधिक दूरी तक दोनों तरफ निर्माण अटका है।
नगर निगम की ओर से 90 लाख से ड्रेन का निर्माण होना है। यह कार्य को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल बताया जा रहा है। सालभर से ड्रेन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच में निगम चुनाव भी हो चुके हैं।
उधर, गांव के पूर्व सरपंच का कहना है कि ड्रेन निर्माण न होने से प्लाॅटों में गंदा पानी भरा है। अगर उन्होंने प्लॉट में मिट्टी से भरत कर दिया तो यह गंदा पानी सड़क पर आ सकता है। इस संबंध में अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन निर्माण अब तक भी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -
सड़क का भी होना है निर्माण
बलियाना रोड पर ड्रेन निर्माण न होने से यहां सड़क निर्माण भी अटका हुआ है। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि ड्रेन बन जाने के बाद यहां सड़क निर्माण भी कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
बलियाना रोड पर ड्रेन निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है। निर्माण न होने से हमारे प्लॉटों में गंदा पानी जमा हो रहा है। ड्रेन को जल्द बनाया जाए।
- सतीश, पूर्व सरपंच, खेड़ी साध
--
वर्जन
मैंने यह मुद्दा लगातार उठाया है। लोगों के हित के लिए यहां ड्रेन बनाई जानी आवश्यक है। प्रयास यही है की इसे जल्द बनवाया जाए।
- परीक्षित देशवाल, वार्ड 11 नगर निगम पार्षद
-- -- -- -- --
इस कार्य के लिए प्रक्रिया के तहत ठेकेदार ने बैंक गारंटी नहीं दी थी जिसके चलते देरी हुई है। अब जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
- मनजीत दहिया, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम रोहतक