फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Vikas became head for the fourth time

डॉ. विकास चौथी बार बने प्रधान

Tue, 19 Nov 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vikas became head for the fourth time
एमडीयू में शिक्षक संघ के चुनाव में विजेता होने के बाद खुशी जताते डॉ. विकास सिवाच ।
एमडीयू शिक्षक संघ के चुनाव में 187 वोट लेकर यूआईईटी के डॉ. विकास सिवाच लगातार चौथी बार प्रधानी अपने नाम की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. कुलदीप चौधरी को 166 वोट मिले। इस कांटे के मुकाबले के चलते सोमवार को दिन भर दोनों उम्मीदवारों में उत्सुकता बनी रही। शाम को आईएचटीएम (इंस्टीट्यूटंशन ऑफ होटल ऐंड टूरिज्म मैनेजमेंट) में 21 वोटों के अंतर से प्रधानी का फैसला हुआ। प्रधान पद के लिए कुल 354 वोट पोल हुए। एक वोट रद्द हुआ।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर कटारिया बने संघ के सचिव
शिक्षक संघ को सोमवार शाम डॉ. सुधीर कुमार कटारिया के रूप में नया सचिव मिला। सचिव पद के लिए कुल 354 वोट पोल हुए। इनमें से तीन वोट रद्द घोषित कर दिए गए। शेष 352 में से डॉ. कटारिया को 202 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 149 वोट मिले।
विज्ञापन

डॉ. जगबीर नरवाल बने संघ के कोषाध्यक्ष
शिक्षक संघ के नए कोषाध्यक्ष डॉ. जगबीर नरवाल बने हैं। उन्हें 191 वोेट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. कपिल मल्होत्रा को 158 वोट मिले। इस पद के लिए कुल 354 वोट पोल हुए। इसमें से वोट रद्द हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने कार्यकारी परिषद के सदस्य
शिक्षक संघ की कार्यकारी परिषद के आठ सदस्यों का मतदान से चुनाव हुआ। इसमें डॉ. अरुण कुमार हुड्डा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. धीरज कौशिक, डॉ. हरकेश सहरावत, डॉ. कर्मवीर सिंह सहरावत, डॉ. राजकुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुप्रीति शामिल हैं।
आईएचटीएम में सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ मतदान
शिक्षक संघ का प्रधान चुनने के लिए सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। आईएचटीएम के सभागार में शाम चार बजे तक विवि के 376 में से 354 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके चलते यहां खासी चहल पहल रही। गुरुग्राम सेंटर के निदेशक समेत 22 में से चार शिक्षकों एमडीयू में वोट डाला। जबकि शेष ने गुरुग्राम में वोट डाला। दोपहर साढे़ बारह बजे के बाद मत पेटी एमडीयू कैंपस पहुंची।
फर्जी वोट का बना रहा डर
शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर फर्जी वोटिंग का डर बना रहा। इस बारे में डॉ. कुलदीप चौधरी पक्ष ने सोमवार सुबह फर्जी वोट डाले जाने की आशंका जाहिर करते हुए एहतियात बरतने की आवाज उठाई। इसके चलते बैलेट पर चुनाव अधिकार के हस्ताक्षर के साथ इसे जारी करने वाले कर्मचारी के भी हस्ताक्षर कराए गए।
मोबाइल पर अपडेट को लेकर तनाव
आईएचटीएम में सोमवार शाम चल रही मतगणना के दौरान दोनों पैनलों में कुछ देर के लिए तनाव पैदा हो गया। इसकी वजह मोबाइल पर चुनावी अपडेट मिलना बताया गया है। एक पक्ष के समर्थक ने मोबाइल पर जीत की सूचना सोशल साइट पर साझा किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद मतगणना केंद्र में बैठे प्रत्याशियों ने शोर मचा दिया। सोशल साइट पर मतगणना से पहले ही सूचना अपडेट को लेकर आपत्ति जताई गई। बाद यह सूचना गलत पाई गई।
एमडीयू शिक्षक संघ के चुनाव शांतिपूर्वक हुए। डॉ. विकास सिवाच चौथी बार प्रधान बने हैं। मतगणना के बाद शाम को ही परिणाम जारी कर दिया गया है।
-प्रो. राहुल रिषी, चुनाव अधिकारी एवं निदेशक, यूआईईटी।
शिक्षक संघ का जोड़..
शिक्षकों को दिलाना है सातवां वेतनमान
चौथी बार प्रधान चुने जाने के बाद डॉ. विकास सिवाच ने कहा कि अब तक शिक्षकों के लिए काम किया है। उनके हित में कराए गए कार्यों के चलते इस बार भी शिक्षकों नेतृत्व सौंपा है। इस बार शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाना मुख्य एजेंडा रहेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। दूसरा प्रयास शिक्षकों को पीएचडी दिलाना रहेगा। यह बकाया एरियर वर्ष 2006 से दिलाने के लिए पुर्जोर प्रयास किया जाएगा।
गैर शिक्षक संघ के पद शपथ ग्रहण समारोह में महिला कलाकारों ने लगाए ठुमके
विवि के राधाकृष्णन सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में हुआ रागिनी कार्यक्रम
एमडीयू गैर शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार को अपने पद की शपथ ग्रहण की। विवि के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रागिनी कार्यक्रम भी हुआ। शिक्षण संस्थान में हुए इस कार्यक्रम में महिला कलाकार ने जमकर ठुमके मारे। इस पर चयनित प्रतिनिधि भी झूमते नजर आए। संघ पदाधिकारियों ने इस आयोजन पर किसी तरह की आपत्ति नहीं होने का दावा किया है।

कार्यक्रम में विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने संघ के प्रधान कुलवंत मलिक को प्रधान पद, राजेश गिरधर को उप प्रधान, सुरेश कुमार को महासचिव, विनोद कुमार को सचिव व अजमेर को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। यहां कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु व डीन प्रो. राजकुमार भी मौजूद रहे। प्रधान ने कर्मचारियों की मांगों का एक ज्ञापन भी कुलपति को सौंपा। इसमें कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाने, पुरानी कर्मचारी अनुपात योजना बहाल करने, कर्मचारियों का वेतनमान हरियाणा सचिवालय कर्मचारियों के समान करने, विश्वविद्यालय के सभी रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरने, कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ में एक विश्राम गृह बनाने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग मुख्य रही। कुलपति ने इन मांगों को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विवि स्तर पर पूरी होने वाली मांगों के अलावा सरकार से उनकी मांगों पूरी करने के लिए पत्र व्यवहार किया जाएगा।
फोटो : वीएस 9 से 12
कैप्शन : एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में ठुमके लगाती महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed