फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. supriti elected MDU faculty president

एमडीयू फैकल्टी क्लब की अध्यक्ष बनीं डॉ. सुप्रीति

Fri, 24 Jan 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dr. supriti elected MDU faculty president
एमडीयू फैकल्टी क्लब अध्यक्ष चुनाव में खुशी मनातीं विजेता डॉ. सुप्रीति व अन्य।
रोहतक। एमडीयू फैकल्टी क्लब को वीरवार शाम डॉ. सुप्रीति के रूप में नई अध्यक्ष मिल गई है। चुनाव में पोल हुए 313 में से 165 वोट लेकर वे विजयी रही। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. जितेंद्र को 143 वोट मिले। कुल पांच वोट रद्द हुए। इनमें से एक पर दो टिक, एक पर नोटा व तीन पर क्रॉस के निशान मिले।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी यूआईईटी निदेशक डॉ. राहुल रिषि ने बताया कि वीरवार को सुबह साढ़े नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक 375 में 313 वोट पोल हुए। इनमें से पांच वोट रद्द हो गए। शेष 308 में डॉ. प्रीति को 165 व डॉ. जितेंद्र को 143 वोट मिले। शाम को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। एमडीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच ने बताया कि हमारा पैनल फैकल्टी चुनाव में विजयी रहा। डॉ. सुप्रीति को उनके प्रतिद्वंद्वी से 22 वोट अधिक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed