फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Sarbpal Singh Honored on Doctors' Day

मडूटा चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद पर होगा सीधा मुकाबला

Sat, 04 Jul 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sarbpal Singh Honored on Doctors' Day
05-मडूटा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित कोषाध्यक्ष अरुण हुड्डा व कार्यकारिणी सदस्य अन्य ​शिक्षको
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मडूटा) के 2026 के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद से डॉ. हरकेश सहरावत ने नाम वापस लेने से अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रदीप गहलोत और डॉ. वनीता रोज के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद के लिए डॉ. महेश कुमार और डॉ. सपना शर्मा मैदान में हैं।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष और आठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
मडूटा के प्रशासक एवं चुनाव अधिकारी प्रो. वजीर नेहरा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर यूआईईटी के अरुण हुड्डा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. नवीन खटक, डॉ. अनिल सांगवान, डॉ. गोल्डी पुरी, डॉ. दिव्या, डॉ. राजेश, डॉ. सविता राठी, डॉ. सपना और डॉ. महेंद्र भी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन


6 जुलाई को होगा मतदान
प्रो. वजीर नेहरा ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 6 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाएगी। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की अपील की। सहायक चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed