{"_id":"6179aaec201b42551933e2eb","slug":"dr-mangal-sen-was-a-karma-warrior-and-a-strong-patriot-cm-rohtak-news-rtk628304888","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म योद्धा और प्रखर राष्ट्रभक्त थे डॉ. मंगल सेन : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म योद्धा और प्रखर राष्ट्रभक्त थे डॉ. मंगल सेन : सीएम
विज्ञापन
एमडीयू के सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रबुद्ध नेता व प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. मंगल सेन की जयंती पर एमडीयू के डॉ. मंगल सेन शोधपीठ के तत्वावधान में स्मृति नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो सके। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। सीएम ने कहा कि डॉ. मंगल सेन एक कर्म योद्धा, प्रखर राष्ट्रभक्त और महान समाज सुधारक थे। वह हरियाणा के हितों के रक्षक और राष्ट्र के प्रति समर्पित नेता थे।
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने कहा कि डॉ. सेन का जीवन सादगी की मिसाल रहा। वह भारत माता के सच्चे सपूत थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज, प्रदेश और राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। वह अपने लिए नहीं, जनमानस के लिए जिये और जीवन पर्यंत समाज कल्याण के लिए कार्यरत रहे। वह राष्ट्रीय विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अखंड भारत की स्थापना के लिए काम करते रहे। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने डॉ. मंगल सेन के समाज और प्रदेश हित के प्रति समर्पण भाव, सादगीपूर्ण जीवन, सच्चाई और संस्कारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सेन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार डॉ. सेन का सबका साथ, सबका विकास का सपना साकार कर रही है। उनका पूरा राजनीतिक जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। ऑनलाइन शामिल हुए पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि डॉ. सेन तपस्वी, ईमानदार नेता, प्रखर विचारक और निर्भीक वक्ता थे। उन्होंने विधानसभा में डॉ. सेन के ओजस्वी भाषणों का भी उल्लेख किया। कुलपति प्रो. राजबीर ने कहा कि विश्वविद्यालय डॉ. सेन के प्रेरणादायक विचारों और उनके समाज कल्याण के दर्शन को विद्यार्थियों और पूरे समाज तक ले जाने का प्रयास कर रहा है। उनके जीवन और कार्यों पर पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। उनके लिए राजनीति समाजसेवा का माध्यम रहा। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मंगल सेन शोध पीठ की निदेशिका प्रो. लवलीन ने किया, सलाहकार सोमनाथ शर्मा ने सहयोग किया, अभिलाषा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में मेयर मनमोहन गोयल, डॉ. सेन के भतीजे रणधीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, नरेंद्र खट्टर, धर्मबीर शर्मा, सतीश कत्याल, रामचेत तायल, अनीता मिगलानी आदि मौजूद रहे।