फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Brahmadeep inaugurated the 100-day Nikshay Camp.

Rohtak News: 100 दिवसीय निक्षय शिविर का डॉ. ब्रह्मदीप ने किया शुभारंभ

Wed, 13 Nov 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Brahmadeep inaugurated the 100-day Nikshay Camp.
कार्यक्रम में सीएमओ का स्वागत करते स्वास्थ्य अ​धिकारी। स्त्रोत- स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरपुर पर 100 दिवसीय निक्षय शिविर का शुभारंभ निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने किया। इस मौके पर उप सिविल सर्जन टीबी डॉ. सुनीता तंवर ने टीबी के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान टीबी मुक्त पंचायत के गांव के चिन्हित किए गए। पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने लिए गांवों में जाकर गतिविधियों की जाएगी। इस कार्यक्रम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य कार्यक्रमों जैसे निमोनिया दिवस, विश्व डायबिटिक दिवस एवं सांस कार्यक्रम निरोगी कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल सर्जन ने जांच बसों को झंडी दिखाई गई। इस अभियान के तहत टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग गांव-गांव जाकर हर घर में की जाएगी। जिन टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है, उनको निक्षय पोषण किट दी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधित अन्य कई योजनाओं के बारे में भी आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी जहांगीरपुर को कायाकल्प और इंकवास में सर्टिफिकेशन मिलने पर डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने डॉ. अविनाश और डॉ. राशि को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. संदीप गुरान, डॉ. विकास, डॉ. मनोज, डॉ. बसंत दुबे, ग्राम पंचायत जहांगीरपुर के सरपंच सुखदेव, डीपीसी शमशेर, मीनाक्षी, मंजू, रेखा, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed