Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Donation will complete the pending work, you will also get the blessing of longevity and health.

Rohtak News: दान से पूरे होंगे अटके काम, दीर्घायु और आरोग्यता का भी पाएं वरदान

Mon, 10 Feb 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Donation will complete the pending work, you will also get the blessing of longevity and health.
रोहतक। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महादेव और माता पार्वती माता की पूजा-आराधना की जाती है। प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आने वाली त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

पंचांग दिवाकर के अनुसार, फरवरी का पहला प्रदोष व्रत 10 फरवरी सोमवार के दिन रखा जाएगा। दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा ने बताया कि सोम प्रदोष व्रत रखने से दीर्घायु और आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता है। सोम प्रदोष व्रत पर महादेव और मां पार्वती की करें पूजा आराधना करना चाहिए। इस दिन व्रत और दान करने से पुराने रुके हुए कार्य भी जल्दी पूर्ण होते हैं। इस दिन वस्त्र, काले तिल और रुपये का दान अति शुभ माना गया है।
विज्ञापन


सायंकाल पूजा का विशेष महत्व
पंचांग दिवाकर के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 09 फरवरी को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 फरवरी को शाम 06:58 बजे समाप्त होगी। प्रदोष व्रत में सायंकाल पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए 10 फरवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन शाम को प्रदोष काल में शिवजी व पार्वती माता की पूजा-अर्चना महत्वपूर्ण मानी गई है। शाम को 06:18 बजे प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के लिए यह जरूरी सामग्री
सोम प्रदोष के दिन पूजा के लिए एक कलश, धतूरा, भांग, कपूर, सफेद फूल, आक का फूल, सफेद मिठाई, सफेद चंदन, धूप,दीप, घी सफेद वस्त्र, समेत सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें।



इस विधि से करें सोम प्रदोष व्रत

रवि प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके बाद शिव-गौरी की विधिवत पूजा करें। शाम को शिवजी की पूजा के लिए तैयारी करें। शिवालय जाएं या घर पर ही शिव मंदिर में पूजा करें। शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और शक्कर अर्पित करें। शिवजी को बेलपत्र और आक के फूल चढ़ाएं। महादेव और माता गौरी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। शिवजी के मंत्र ''ओम नमः शिवाय'' और ओम ऐं नमः शिवाय'' का जाप करें। इसके बाद सभी देवी-देवताओं की आरती उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed