फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Domineering... In Kharanthi, first hit the door, then fired

Rohtak News: दबंगई... खरैंटी में पहले दरवाजे पर मारी टक्कर, फिर गोली चलाई

Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Domineering... In Kharanthi, first hit the door, then fired
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी में बुलेरो सवार युवकों ने पहले एक मकान पर टक्कर मारी। दरवाजा नहीं खोला तो कुंडी पर गोली चला दी। धमकी देते हुए युवकों ने कहा, बाहर निकलने की हिम्मत कैसे की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खरैंटी गांव निवासी प्रमोद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका बेटा सूर्या सागर व बेटी निधि हैं। बेटा रोहतक रहता है। शुक्रवार रात करीब 1:15 बजे वह और उनकी पत्नी नीलम घर पर थे। अचानक गेट को किसी वाहन से टक्कर मारने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो बुलेरो गाड़ी से तीन-चार युवक नीचे उतरे। एक युवक ने उसके सीने पर रिवाल्वर अड़ा दी। बोले, तुमने बाहर आने की हिम्मत कैसे की। इसी बीच उसकी पत्नी नीलम बाहर और उसे आरोपियों से छुड़वाया। इसके बाद वह और उसकी पत्नी घर के अंदर आ गए और दरवाजा बंद कर दिया। युवकों ने पहले दरवाजे पर गोली चलाई, फिर कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचा दिया और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर वारदात की वजह तलाशने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed