{"_id":"69d96a4c8acfafdf7b0164b8","slug":"doctor-suspended-three-served-notices-after-rats-drank-medication-at-pgi-rohtak-news-c-17-roh1020-838275-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई में चूहों के दवाएं पी जाने पर डॉक्टर निलंबित, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई में चूहों के दवाएं पी जाने पर डॉक्टर निलंबित, तीन को नोटिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पीजीआई में चूहों के दवाएं पी जाने व कई दवाओं की किल्लत को लेकर मेडिसिन विभाग की डॉ. कुसुम यादव को निलंबित कर दिया गया है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. सुधीर अत्री और इनके वार्ड की दो नर्सिंग अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दौरे के बाद डीएमईआर ने संस्थान में दवाओं की किल्लत व लचर व्यवस्थाओं पर जवाब तलब किया है। यही नहीं, नर्सिंग अधिकारियों का यहां से तबादला भी कर दिया गया है।
अमर उजाला ने पीजीआई में दवाओं की स्थिति को लेेकर दवा लाओ-इलाज पाओ अभियान के तहत खबरें प्रकाशित की हैं। इसी के चलते यह कार्रवाई की जा रही है।
पीजीआई कैंपस में शुक्रवार को डीएमईआर की चिट्ठी चर्चा का विषय बनी रही। कैंपस में दवाओं की स्थिति व वार्डों के हालात को लेकर डीएमईआर ने संज्ञान लिया है। इसके तहत संस्थान से जवाब मांगा गया है। इसके चलते संस्थान ने मेडिसिन विभाग के एचओडी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इनके वार्ड की दो नर्सिंग अधिकारियों को नोटिस देने के साथ दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। दवाओं की किल्लत के चलते महिला चिकित्सक को निलंबित किया गया है। संस्थान के दो चिकित्सक व दो नर्सों पर हुई कार्रवाई के चलते दूसरे विभागों में खलबली मची हुई है। यही नहीं, पर्चेज से एक कर्मचारी को हटाकर स्टोर में भेज दिया गया है। स्टोर से एक कर्मचारी हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है।