फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor couple's son became officer by taking 166th rank in Civil Services Examination

Rohtak News: सिविल सेवा परीक्षा में 166वां रैंक लेकर डॉक्टर दंपती का बेटा बना अधिकारी

Wed, 24 May 2023 03:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 03:34 AM IST
विज्ञापन
Doctor couple's son became officer by taking 166th rank in Civil Services Examination
ह​र्षित गोयल।
रोहतक। संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में मानसरोवर कॉलोनी निवासी डॉ. एसके गोयल व डॉ. आशा गोयल के बेटे हर्षित गोयल ने 166वीं रैंक प्राप्त की है। इस सफलता से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। हर्षित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा का यह उनका तीसरा प्रयास था। इस परीक्षा की तैयारी के लिए दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान कभी असहज महसूस हुआ तो नाना व मां से बात करने से काफी मदद मिली। अक्सर गाने सुनकर मन को शांत करने का प्रयास किया। परीक्षा की दोहराई के दौरान पिछले साल के प्रश्नपत्र के पैटर्न को समझने का प्रयास किया। समय प्रबंधन के लिए माॅक टेस्ट की मदद ली। इससे पहले दो बार सिविल सेवा परीक्षा दे चुका हूं। इनमें प्राप्त अंकों का आंकलन कर तीसरी बार प्रयास किया। परीक्षा की तैयारी में कई बार मानसिक तनाव हुआ। यह काफी चुनौती पूर्ण रहा। इस चुनौती को धैर्य के साथ लिया और मेडिटेशन के सहारे इसे हराया। उन्होंने कहा कि इससे पहले परिवार में किसी ने सिविल सेवा की परीक्षा नहीं दी थी। इस क्षेत्र में जाने वाला वह परिवार का पहला सदस्य है। कॉलेज में दाखिला लेने के बाद सिविल सेवा के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न अधिकारियों के जीवन के बारे में जाना तो सिविल सेवा अधिकारी बनने का संकल्प लिया। सिविल सेवा अधिकारियों में आईएएस अन्नू कुमारी उनकी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अर्जुन की तरह एकाग्रता की जरूरत है। सिविल सेवा अधिकारी बनकर समाज में लोगों को सशक्त बनाने का काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed