{"_id":"6851b400d1779f2dd3042bc9","slug":"doctor-and-broker-arrested-for-doing-fetal-sex-determination-rs-70000-recovered-rohtak-news-c-17-roh1020-674085-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भ्रूण लिंग जांच करते डाॅक्टर व दलाल गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भ्रूण लिंग जांच करते डाॅक्टर व दलाल गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद
Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग रोहतक व रेवाड़ी की पीसी पीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने नूंह से डॉक्टर व एक दलाल को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। इसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये भी बरामद हुए है। सिविल सर्जन ने चारों के खिलाफ नूंह थाने में केस दर्ज करा दिया है।
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि रेवाड़ी सिविल सर्जन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें नूंह के नल्हड़ मोड स्थित सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर में भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने का दावा किया गया। सूचना के आधार पर मंगलवार को रोहतक व रेवाड़ी पीएनडीटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
टीम ने सूचना देने वाले के माध्यम से दलाल इकलाश खान से फोन पर बात की। उसने टीम से भ्रूण लिंग जांच के लिए 70 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद इकलाश ने उन्हें नूंह बस अड्डे पर संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन
टीम ने महिला के साथ नूंह बस अड्डे पहुंचकर संपर्क किया। इकलाश ने आशिक अली को वहां भेजा। आशिक अली महिला को अपने साथ सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गया। यहां डाॅ. राजवीर ने भ्रूण लिंग जांच की व 70 हजार रुपये ले लिए।