फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor accused of kidnapping medical student on remand for two days

Rohtak News: मेडिकल छात्रा का अपहरण करने वाला आरोपी डॉक्टर दो दिन के रिमांड पर

Mon, 19 Aug 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of kidnapping medical student on remand for two days
19सीटीके23- पीजीआई की छात्रा के अपहरण व मारपीट मामले में आरोपी चिकित्सक पुलिस की गिरफ्त में। स्
रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक की मेडिकल छात्रा के अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर मनिंदर कौशिक को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार कर आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। अब डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

यह था मामला
मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा अपने सीनियर रेजिडेंट डॉ. मनिंदर कौशिक से एनाटाॅमी पढ़ती थी। इसी कारण आरोपी छात्रा के नजदीक आया थाए जिससे उसे लगाव हो गया। इस कारण डॉक्टर छात्रा पर शादी का दबाव बनाने लगा थाए जबकि वह शादी के लिए साफ इन्कार कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के संर्पक में है पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित छात्रा की काउंसिलिंग कराई जा रही है। परिवार के भी सारे सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। अधिवक्ता के साथ भी लगातार बात कराई जा रही है। छात्रा के ब्यान व जांच में अभी तक यौन उत्पीड़न का कोई मामला सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर शिकायतें हल नहीं करने की कही जा रही बात
पीजीआईएमएस में मेडिकल छात्रा का अपहरण कर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की ओर से मारपीट के मामले में सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली जा रही है। एक्स पर पीजीआईएमएस प्रशासन को शिकायतों पर गौर करने के लिए कहा जा रहा है। लिखा, कुछ छात्राओं की ओर से शिकायतें की जाती हैं, मगर पीजीआई प्रशासन उनको गंभीरता से नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed