फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not touch the corona, hookah and cards knocking in the villages with the cities

शहरों के साथ गांव में दस्तक दे रहा कोरोना, हुक्के व ताशों को हाथ न लगाएं

Sat, 16 May 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Do not touch the corona, hookah and cards knocking in the villages with the cities
Do not touch the corona, hookah and cards knocking in the villages with the cities - फोटो : RohtakCity
कोरोना को लेकर जाट सभा की सेक्टर एक स्थित जाट धर्मशाला में शनिवार को मीटिंग हुई, जिसमें ग्रामीणों को चेताया गया कि वे कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। क्योंकि शहरों के साथ-साथ कोरोना गांवों में भी फैल रहा है। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधान बीडीओ चौधरी ने कहा कि देश व प्रदेश में फैली कोरोना महामारी में स्वयं व समाज को सुरक्षित रखने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा हुक्के व ताश की बैठकों से दूर रहना होगा। साथ ही ग्रामीण संकट की घड़ी में लाचार व जरूरतमंदों की सहायता करें। इस अवसर पर सभा ने सीएम कोरोना महामारी सहायता कोष में एक लाख की सहायता राशि देने का फैसला किया। चौधरी दीवान सिंह ने बताया कि जाट सभा के चुनाव जुलाई में आयोजित होने हैं और सभा का वार्षिक बजट भी पास होना है। इसलिए 7 जून को जाट सभा की एजीएम की बैठक बुलाई जाए, जिसका सभी ने अनुमोदन किया। सभा की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया की भवन का वर्षों से निष्क्रिय पड़ा वाटर सोलर सिस्टम नीलाम किया जाए और धर्मशाला भवन में मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। बैठक में सभा के उपप्रधान जोगिंदर सिंह नांदल, महासचिव जयवीर सिंह, सदस्य बलवीर सिंह दहिया, राजवीर दहिया व कैप्टन जगबीर मलिक, हरीश राठी, महेंद्र सिंह नांदल, सेवा सिंह हुड्डा, अंग्रेज सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed