फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not throw puja material in canals: DC

नहरों में पूजा सामग्री न डालें : डीसी

Mon, 04 Aug 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Do not throw puja material in canals: DC
21....जवाहर लाल नेहरु कैनाल पर डीसी का स्वागत करते सुनो नहरों की पुकार मिशन के पदा​धिकारी। स्रो
रोहतक। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने लोगों का आह्वान किया है कि अंधविश्वास के चलते नहरों में पूजा सामग्री न डालें। पूजा सामग्री डालने से पहले आत्म चिंतन करें। डीसी दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू कैनाल का निरीक्षण करने के बाद सामाजिक संगठन सुनो नहरों की पुकार मिशन से जुड़े हुए लोगों से इस विषय पर बातचीत की। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नहरों और नदियों का पानी दूषित करना एक गंभीर समस्या है, जिससे स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सुनो नहरों की पुकार मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक डाॅ. जसमेर सिंह व संरक्षक दीपक छारा ने उपायुक्त का स्वागत किया। बताया कि नहरों के जल की शुद्धता और स्वच्छता के लिए मिशन सदस्य पिछले तीन साल 11 महीने से लगातार शाम 3:30 बजे से 8 बजे तक कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मिशन महासचिव मुकेश नानकवाल, अजय हुड्डा, वरिष्ठ सदस्य डॉ रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, प्रीत सिंह अहलावत, रणबीर मलिक, साहब सिंह, नरेंद्र अहलावत, कैप्टन जगबीर मलिक, सुरेश मलिक, जतिन मलिक और आशीष भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed