Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Do not go from Jhajjar More to Kachha Beri Road from 6 pm to 12 pm today

आज शाम छह बजे से 12 बजे तक झज्जर मोड़ से लेकर कच्चा बेरी रोड से न जाएं

Fri, 19 Aug 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Do not go from Jhajjar More to Kachha Beri Road from 6 pm to 12 pm today
रोहतक। जन्माष्टमी पर शुक्रवार को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक झज्जर मोड़ से लेकर भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर से लेकर कच्चा बेरी रोड तक के सड़क मार्ग का वाहन चालक प्रयोग करने से बचें। क्योंकि त्योहार के चलते रोड व्यस्त रहेगा। पुलिस की तरफ से वीरवार को यह एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिरों व बाजारों सहित अन्य जगहों पर भीड़ होती है। साथ ही श्रद्धालु रात 12 बजे तक त्योहार मनाते हैं। लोगों के जन्माष्टमी के त्योहार का उत्साह को देखते हुए किसी भी आमजन को यातायात जाम का सामना ना करना पड़े। इसके लिए शाम छह बजे से रात 12 बजे तक शहर के अंदर झज्जर रोड मोड़ से भिवानी बस स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड तकके सड़क मार्ग का प्रयोग करने से बचें। उन्होंने बताया कि त्यौहार के अवसर पर जिले के अंदर मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते व स्वाट टीम को भी तैनात किया गया है। स्वाट टीम आधुनिक हथियारों से लैस है तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। इसका सीधा संपर्क जिला कंट्रोल रूम तथा उच्च अधिकारियों से रहेगा। वहीं बम निरोधक दस्ता के पास बम का पता लगाने व निष्क्रिय करने के सक्षम उपकरण उपलब्ध है। जन्माष्टमी के अवसर पर बम निरोधक दस्ता की टीम ने प्रभारी निरीक्षक प्रशांत के नेतृत्व में सुरक्षा के उपकरणों द्वारा मंदिरों में चेकिंग अभियान चलाया है। रेलवे रोड, किला रोड, कपड़ा मार्केट, शोरी मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप मार्केट, भिवानी स्टैंड व डी-पार्क पर टीम गश्त करेगी। पुलिस राइडर तथा पीसीआर को भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने के निर्देश दिये गये हैं। मंदिरों में सिविल वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed