फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District General Hospital, Ultrasound Services, Rohtak

Rohtak News: जिला सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों की तंगी

Sun, 04 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
District General Hospital, Ultrasound Services, Rohtak
रोहतक। जिला सामान्य अस्पताल में दो माह के लिए अल्ट्रासाउंड सेवाएं रहेंगी, जिसका कारण अधिकारी की ओर से अस्पताल में डॉक्टर की तंगी बताया गया। इस दौरान मरीज परेशान होते व घर लौटते नजर आए। पीजीआईएमएस व निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने के अलाव मरीजों को ओर कोई विकल्प नहीं मिला। अमर उजाला की टीम की ओर से शनिवार को मरीजों से बातचीत की गई और उन्हें बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौटते पाया गया।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में सुबह 10 बजे बरोदा गांव से आई संतरा ने बताया कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करा वापस दिखाने आने के लिए कहा है। मगर यहां अल्ट्रासाउंड वाला कमरा बंद पढ़ा हुआ है। अब पीजीआई में अल्ट्रासाउंड कराने जाने की सोच रहे है, क्योंकि निजी अस्पताल में तो बहुत महंगा होता है। मगर रिपोर्ट लेकर दोबारा यहां डॉक्टर के बुलाने पर आना पड़ेगा, इससे तकलीफ रहेगी।
विज्ञापन

डोभ गांव से आई कांता ने बताया कहा कि उसकी बहू छह महीने की गर्भवती है। उसके अल्ट्रासाउंड के लिए दो दिन पहले भी आए, तब शनिवार को अल्ट्रासाउंड होगा कहकर वापस भेजा गया। अब आज आए है, तब भी कमरा बंद है। पीजीआईएमएस में बहुत भीड़ होती है जिस कारण वहां जाने से कतरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :

अल्ट्रासाउंड करने वाली चिकित्सक दो माह के लिए अवकाश पर है। उसके बाद कोई दूसरा चिकित्सक अस्पताल में विभाग की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है। विभाग में चार माह पहले ही दो रेडियोलॉजी चिकित्सक की मांग लिखित में भेजी गई है। जिले में रेडियोलॉजी चिकित्सकों की तंगी बता, मांग अभी तक पूरी नहीं की गई। जब तक अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सक नहीं आ जाते, सेवा बंद रहेंगी।
- डॉ. पुष्पेंद्र , चिकित्सा अधिकारी, सामान्य अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed