फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Deputy Commissioner will listen to the problems of the people during night stay in Titauli on 25th.

Rohtak News: टिटौली में 25 को जिला उपायुक्त रात्रि ठहराव में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Sat, 15 Feb 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
District Deputy Commissioner will listen to the problems of the people during night stay in Titauli on 25th.
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव टिटौली में 25 फरवरी को रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा गांव के लोगों की समस्या सुनेगें। इसके लिए जिला उपायुक्त की तरफ से सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ताकि मौके पर ही गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


उपायुक्त खड़गटा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम में कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, क्रीड, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण व शहरी आजीविका मिशन, बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, बागवानी विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, रोजगार विभाग, समग्र शिक्षा, खाद्य व पूर्ति विभाग आदि जनता से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों से निर्देश दिए कि वह न केवल गांव टिटौली बल्कि जिला के सभी गांवों में नागरिकों को उनके विभाग ओर से क्रियांवित की जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। नागरिकों को सरकार के निर्देशानुसार समयबद्ध ढंग से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़ी हुई हैं। नागरिकों को सीधे रूप से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय में चक्कर न लगाने पड़े। लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, डीडीपीओ राजपाल चहल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, स्वास्थ्य विभाग से जिला परिवार कल्याण अधिकारी सुरेश भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी दीपिका सैनी, सहायक जिला रोजगार अधिकारी रिचा आर्या, समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed