फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar elections will be held on 28th February, Council asked for voter list by 10th January

Rohtak News: 28 फरवरी को होंगे जिला बार चुनाव, काउंसिल ने 10 जनवरी तक मांगी मतदाता सूची

Tue, 17 Dec 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
District Bar elections will be held on 28th February, Council asked for voter list by 10th January
जिला बार के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने सोमवार को यह निर्णय लिया। काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर बिजेंद्र अहलावत ने यह जानकारी दी। काउंसिल ने निर्णय लिया है कि पहले या बाद में हुए चुनाव मान्य नहीं होंगे। चुनाव के लिए काउंसिल ने 10 जनवरी तक पात्र मतदाताओं की सूची मांगी है। 15 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है।
विज्ञापन

काउंसिल के चेयरमैन ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थित बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों के वार्षिक चुनाव 28 फरवरी 2025 को होंगे। इसके लिए काउंसिल ने सोमवार को बार एसोसिएशन (संविधान और पंजीकरण) नियम, 2015 के अनुसार कार्यक्रम जारी किया। चेयरमैन ने बताया कि बार चुनाव में केवल वे अधिवक्ता ही वोट डालने के पात्र होंगे, जो पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में पंजीकृत हैं, साथ ही वार्षिक सदस्यता शुल्क शपथ पत्र के साथ समय पर जमा करवाते हैं।
विज्ञापन

सभी बार एसोसिएशन के 10 जनवरी तक पात्र मतदाताओं की सूची बार काउंसिल को भेजनी होगी। इसके बाद 24 जनवरी तक काउंसिल बार एसोसिएशन के रिटर्निंग अधिकारी व चुनाव समिति को सूची जारी करेगी। 27 जनवरी को मतदाता सूची बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। बार एसोसिएशन के वकील एक फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 7 फरवरी तक आपत्तियों का निपटारा होगा। इतना ही नहीं, बार एसोसिएशन को सात फरवरी तक अपना खाता ऑडिट करवाना होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच करने, नाम वापस लेने तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी होगी। इसके बाद 28 फरवरी को वोट डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार चुनाव को लेकर बार काउंसिल के आधिकारिक तौर पर पत्र का इंतजार किया जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए तैयार है। काउंसिल के कार्यक्रम के तहत ही चुनाव करवाए जाएंगे।
- एडवोकेट अरविंद श्योराण, प्रधान जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed