फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Election: Head and General Secretary will have to deposit fees of Rs 50,000 each

जिला बार चुनाव : प्रधान व महासचिव को जमा करानी होगी 50-50 हजार रुपये फीस

Tue, 28 Jan 2025 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
District Bar Election: Head and General Secretary will have to deposit fees of Rs 50,000 each
27सीटीके05 : अदालत के बाहर वर्क सस्पेंड की जानकारी देते चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक। अमर
जिला बार का चुनाव लड़ने के लिए प्रधान व महासचिव के पद के लिए 50-50 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी, साथ ही 10-10 साल का अनुभव भी अनिवार्य होगा। पानीपत की तर्ज पर रोहतक बार चुनाव लड़ने के लिए फीस नहीं बढ़ाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक व ओपी पूनिया ने यह जानकारी दी। उधर, नारायणगढ़ में वकील की हत्या के विरोध में सोमवार को जिला बार में वर्क सस्पेंड रहा।
विज्ञापन

28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। इसके लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। बार की सदस्यता के लिए 3536 वकीलों ने सालाना फीस व शपथ पत्र जमा करवाए थे। बार हाउस की सिफारिश पर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से एडवोकेट प्रदीप मलिक व ओपी पूनिया को चुनाव अधिकारी बनाया हुआ है। गुगन सिंह हुड्डा मुख्य चुनाव अधिकारी व अनिल शर्मा सहायक चुनाव अधिकारी बनाए गए। मलिक व पूनिया मिलकर शपथ पत्रों की जांच कर रहे हैं। जांच में कई तरह की खामियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील की हत्या के विरोध में बार में रहा वर्क सस्पेंड
यमुनानगर जिले के नारायणगढ़ में वकील की 24 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंबाला बार एसोसिएशन ने सोमवार को पूरे प्रदेश में वर्क सस्पेंड रखने का आह्वान किया था। इसके कारण सोमवार को बार में वर्क सस्पेंड रहा। दूसरी तरफ शपथ पत्रों की जांच पड़ताल जारी है। 7 फरवरी को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से मतदाता सूची फाइनल की जाएगी।
- एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी जिला बार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed