फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Association Election: Sharma along with Bharadwaj and Dalal came to the field for the post of Principal

जिला बार एसोसिएशन चुनावः प्रधान पद के लिए भारद्वाज व दलाल के साथ शर्मा भी आए मैदान में

Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association Election: Sharma along with Bharadwaj and Dalal came to the field for the post of Principal
रोहतक। जिला बार की चौधर को लेकर 16 प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज व प्रमोद दलाल के बीच टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन एडवोकेट संजीव शर्मा ने नामांकन के आखिरी समय में मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। उप प्रधान के लिए सबसे ज्यादा सात, सचिव के लिए चार व सह सचिव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भरा है। अब मंगलवार को दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी। प्रदेश में रोहतक की जिला बार एसोसिएशन को सबसे अहम माना जाता है। क्योंकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर विधायक बीबी बतरा, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व विधायक संतकुमार, जजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग सहित अन्य सियासी नेता इसके सदस्य हैं। वैसे तो नियमों के तहत हर साल जिला बार की कार्यकारिणी का चुनाव होना चाहिए, जिसमें प्रधान, उप प्रधान, सचिव व सहसचिव का चयन होता है। इस बार कोरोना के चलते सात माह बाद 6 नवंबर को वोट डाली जाएंगी। चार पदों के लिए 16 वकीलों ने नामांकन के दिन सोमवार को अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

प्रधान पद के तीन दावेदार
जिला बार में अब तक प्रधान पद के लिए उमेश भारद्वाज व प्रमोद दलाल के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। उमेश जहां 2010-11 में निवर्तमान प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो को हराकर प्रधान बन चुके हैं। जबकि प्रमोद दलाल ने 2008 में उप प्रधान का चुनाव लड़ा था, लेकिन उस समय दीपक कुंडू जीतने में कामयाब रहे थे। अब दोनों ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दिन करीब तीन बजे एडवोकेट संजीव शर्मा भी मैदान में उतर आए और प्रधान पद के लिए फार्म भरा। ऐसे में प्रधान पद के लिए अब तीन प्रत्याशी उतर आए हैं। हालांकि मंगलवार दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय है।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशी
जिला बार के उप प्रधान के लिए सात वकील मैदान में आए हैं। इसमें महिला वकील किरण श्योराण, मंजीत हुड्डा, अभिजीत बजाड़, एसके लांबा, सुधीर राठी, संदीप व मनीष सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव : दीपक हुड्डा, सुमित हुड्डा के साथ नांदल व बाल्याण
जिला बार में सचिव पद को प्रधान के साथ काफी अहम माना जाता है। एडवोकेट दीपक हुड्डा, सुमित हुड्डा, गोविंद बाल्याण व सुनील नांदल ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
सहसचिव : बड़क व हंस में सीधा मुकाबला
जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सहसचिव के लिए दो महिला वकील आमने-सामने हैं। इसके लिए एडवोकेट स्नेहलता बड़क व रामभतेरी हंस।
पुस्तकालय प्रभारी : त्रिकोणीय मुकाबला
जिला बार एसोसिएशन में पुस्तकालय प्रभारी का भी पद है, जिसके लिए वकील प्रेमनारायण शर्मा, राजेश मोर व विकास आर्य ने नामांकन दाखिल किया है।
कार्यकारिणी के लिए 19 वकीलों के नाम
जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 19 वकीलों के नाम आए हैं, जिनमें आरके सुहाग, रणबीर सिंह अहलावत, भूपेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश, सुरेश नांदल, विनोद अहलावत, विजय चुघ, बलविंदर सिंह, कर्ण सिंह नारंग, वीरेंद्र सिंह देशवाल, रिंकू भारिया, जोगेंद्र सिंह, निर्मला देवी, अभिषेक वर्मा, तेजबीर दहिया, नरेंद्र, संदीप राठी, नरेंद्र सिंह व प्रवीण कुमार का नाम शामिल है।

151 वोटों को लेकर बार कौंसिल लेगी फैसला
पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल की तरफ से भेजी गई रोहतक जिला बार की मतदाता सूची में 2630 वोट हैं। जिला प्रधान ने बताया कि 171 वकीलों ने अर्जी दी थी कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है। जांच में 20 वकीलों का नाम गहराई से जांच करने पर मिल गया। 151 वकीलों का नाम अभी सूची में नहीं है, जो 15 फरवरी तक शर्तों को पूरा कर चुके हैं। ऐसे में उक्त वकीलों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए बार कौंसिल के पास भेजे गए हैं। कौंसिल मंजूरी देगी तभी संबंधित वकील वोट डाल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed