फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dispute of Deshwal Khap resolved after 42 days

देशवाल खाप: विवाद के 42 दिन बाद हुई सर्वखाप पंचायत में दोनों पक्षों की सहमति से हुआ समझौता

Sun, 17 Jul 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 11:24 PM IST
सार

लिखित में एक-दूसरे को कानूनी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया गया। पंचायत में प्रदेश की 24 खापों के प्रतिनिधि पहुंचे। पंचायत ने दोनों पक्षों से दो-दो प्रतिनिधि मांगे ताकि फैसले की अवहेलना होने पर जिम्मेदारी निभाएं।

विज्ञापन
Dispute of Deshwal Khap resolved after 42 days
सर्वखाप पंचायत में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में देशवाल खाप के नए प्रधान को लेकर पांच जून को आयोजित पंचायत में हुए विवाद को प्रदेश भर की खापों के प्रतिनिधियों ने रविवार को पंचायत कर दोनों पक्षों में सुलह करवा दी। पंचायत में दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में एक-दूसरे पर आगामी कानूनी कार्रवाई न करने का निर्णय लिया गया। वहीं दोनों पक्षों से दो-दो प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लगाई गई कि पंचायत के फैसले को दोनों पक्षों द्वारा पूरी तरह से माना जाए।

विज्ञापन


रविवार को बसंतपुर में स्थित हुड्डा खाप के चबूतरे पर हुई सर्वखाप की पंचायत की अध्यक्षता हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने पंचायत में अपने विचार रखे। पंचायत ने दोनों पक्षों के विचार सुनने के बाद दोनों की सहमति मांगी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने विचार विमर्श कर पंचायत के फैसले को अंतिम फैसला मानने का निर्णय लिया। प्रधान ओमप्रकाश ने फैसला सुुनाते हुए पंचायत में हुए विवाद को लेकर खेद व्यक्त किया। दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया कि इस मामले में भविष्य में कोई कानूनी कार्रवाई आगे नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में ये खाप हुईं शामिल 
मलिक खाप, सैमाण खाप, पालम-360, नांदल खाप, पावड़िया खाप, महम चौबीसी, सहरावत खाप, धनखड़ खाप, मोर खाप, सरोहा खाप, दहिया खाप, जाखड़ खाप, अहलावत खाप, गहलावत खाप, कुंडू खाप, कादयान खाप, सहारण खाप, चहल खाप, दलाल खाप, मान खाप, बनैन खाप, राठी खाप, गुलिया खाप के प्रतिनिधि पंचायत में मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

खाप की एकता व मजबूती के लिए रविवार को सर्वखाप पंचायत में विवाद को हल कर लिया गया है। पिछले विवाद को भूल कर आगे बढ़ने का फैसला किया गया है। पंचायत में हंगामा करने वाले पक्ष पर भविष्य में हमारी तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। पंचायत ने यह भी निर्णय लिया है कि मरते दम तक देशवाल खाप के प्रधान पद की जिम्मेदारी मुझे ही निभानी है। - शिवधन देशवाल, प्रधान देशवाल खाप


पंचायत में हुए विवाद के कारण समाज में गलत संदेश जा रहा था। समाज हित में सर्वखाप की अध्यक्षता में हुई पंचायत के फैसले को स्वीकार करता हूं। भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा। - संजय देशवाल, पंचायत में हंगामा करने का आरोपी पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed