{"_id":"664544966d8a97e309080806","slug":"dispute-between-two-parties-on-jhajjar-road-case-registered-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107381-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झज्जर रोड पर दो पक्षों में विवाद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झज्जर रोड पर दो पक्षों में विवाद, केस दर्ज
Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर बीयर की बोतल से वार करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता लाइनपार निवासी राहुल ने बताया कि 11 मई शाम करीब साढ़े 8 बजे सब्जी मंडी से अपने घर जा रहा था। जब वह झज्जर मोड़ कुंदन सिनेमा के पास पहुंचा तो देखा कि तीन युवक उसके दोस्त सोनू व पंकज के साथ मार पिटाई कर रहे थे। आरोप है कि उनका झगड़ा देख कर सुनील व पंकज का बीच बचाव व उनको छुड़ाने लगा तो उक्त युवकों में से एक ने बीयर की खाली बोतल उठाकर पंकज के सिर व पेट में मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवकों ने मेरी, सुनील व पंकज की खूब पिटाई की। जब शोर मचाया तो वह तीनों मौके से भागने लगे। आरोप है कि उक्त युवक भागते-भागते कह रहे थे कि आज तो तुम बच गए। फिर मिले तो तुम्हें जान से मार देंगे। घायलों को राहगीरों ने स्वास्तिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया। हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।