{"_id":"673e3438651f17c8c4025ba4","slug":"disposed-of-broken-idols-in-jind-dham-rohtak-news-c-17-roh1020-548276-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खंडित मूर्तियों का जींद के धाम में किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खंडित मूर्तियों का जींद के धाम में किया निस्तारण
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
20सीटीके05..खंडित मूर्तियों, तस्वीरों, प्रतिमाओं को एकत्रित करते सुनो नहरों की पुकार मिशन के स
Link Copied
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम ने बुधवार को जींद के एक धाम में उचित विधि विधान व पूजा पाठ करके देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों का निस्तारण किया। मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक दीपक छारा ने बताया कि पिछले एक माह में जो धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर, प्रतिमाएं नहरों के जल में प्रवाहित करने के लिए लाई गई थी, मिशन के सदस्यों ने लोगों को समझाकर इन्हें पानी में प्रवाहित करने से रोका। अब उनके उचित निस्तारण के लिए जींद के श्री गोविंद धाम अध्यात्मिक केंद्र गतौली में सौंपा। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दिन इस सामान को हवन यज्ञ के साथ शुद्धिकरण किया जाता है। कुछ सामान का अग्नि विसर्जन किया जाता है, प्रतिमाओं और मूर्तियों का चूरा करके ईंट बनाई जाती हैं। इन ईंटों को देश में कहीं भी बन रहे मंदिरों की नींव में लगवाया जाता है। जिससे लोगों की आस्था का किसी भी प्रकार से निरादर न हो।
विज्ञापन
मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल ने बताया कि अब तक सात बार बड़ी संख्या में मूर्तियों को इस धाम में निस्तारण के लिए ले जाया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, ईश्वर सिंह दलाल, साहब सिंह धामड़, रणबीर मलिक, राजबीर मलिक, डॉ. संतलाल बुधवार, निर्मल पन्नू, मिथिलेश दहिया, करण सिंह अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।