फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Disposal will be made with 15 lakhs to provide relief from waterlogging in Gokarna area

Rohtak News: गोकर्ण क्षेत्र में जलभराव से राहत के लिए 15 लाख से बनेगा डिस्पोजल

Tue, 26 Aug 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Disposal will be made with 15 lakhs to provide relief from waterlogging in Gokarna area
अधिवक्ता राजेश सैनी, इंदिरा कॉलोनी - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोकर्ण कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में दो-दो फीट पानी भरा रहता है। यहां लोगों को जलभराव की समस्या से निदान के लिए 15 लाख से डिस्पोजल बनाया जाएगा। गोकर्ण डिस्पोजल से बरसाती पानी को ड्रेन नंबर-8 में डाला जाएगा। इसके लिए विभाग मुख्यालय में इसका प्रस्ताव भेजा है।

गोकर्ण पार्क के पास नेहरू कॉलोनी, जींद रोड सत्संग भवन क्षेत्र, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, रूप नगर, सैनी आनंदपुर व लक्ष्मणपुरी कॉलोनी आदि में बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। टेल एंड होने से निकासी में एक दिन और दो दिन तक निकासी नहीं होती है।
विज्ञापन

निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोकर्ण पार्क में एक कोने में डिस्पोजल और तालाब बनाने का कार्य किया जाएगा। विभाग ने अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डिस्पोजल के लिए तालाबों का निर्माण किया जाएगा। तालाब से ड्रेन-8 तक 4 किलोमीटर में 700 मिलीमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए अनुमानित लागत 15.75 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

गोकर्ण पार्क के क्षेत्र में जलभराव की समस्या अधिक है। टेल एंड कारण निकासी में देरी होती है। मुख्यालय में नया डिस्पोजल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यालय से मंजूरी मिलेगी।
- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
-------------

गोकर्ण पार्क डिस्पोजल से पानी उठाकर ड्रेन-8 में डाला जाएगा। पानी की निकासी एक दो-दिन में होती है। डिस्पोजल बनाए जाने से चार से अधिक इलाकों में मिनटों में पानी की निकासी होगी।
- आशा लता, वार्ड-2 पार्षद।

------------
गोकर्ण पार्क के पास जलभराव होने से लोग गोकर्ण मंदिर व पार्क में नहीं जा पाते हैं। 15 दिन तक हालात में सुधार नहीं होता है। रविवार को 30 मिनट की बारिश में ही दो फीट से अधिक पानी हो गया।

- अधिवक्ता राजेश सैनी, इंदिरा कॉलोनी

-------------
जलभराव के मामले में गोकर्ण इलाके का नाम हर बार आता है। जलभराव होने से आसपास की कॉलोनियों के लोग मंदिर व पार्क में भी नहीं पहुंच पाते हैं। विभाग जल्द सुधार के कदम उठाए।
- रितेश वशिष्ठ, संजय कॉलोनी।

अधिवक्ता राजेश सैनी, इंदिरा कॉलोनी

अधिवक्ता राजेश सैनी, इंदिरा कॉलोनी- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed