{"_id":"66a1a2512b6c5ae39602e209","slug":"dismissed-constable-beaten-to-death-with-a-stick-in-sanghi-rohtak-news-c-17-roh1020-470240-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांघी में बर्खास्त सिपाही की डंडे से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांघी में बर्खास्त सिपाही की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना इलाके के गांव सांघी में हरियाणा पुलिस के बर्खास्त सिपाही बिजेंद्र उर्फ जांगड़ा को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। शराब के आदी सिपाही की शराब पीने के दौरान अपने दोस्त भोला से कहासुनी हुई थी। इस दौरान भोला ने तैश में आकर उसे डंडे से पीट डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सांघी में 42 वर्षीय बिजेंद्र की हत्या हो गई है। इस सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। यहां बिजेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में भिजवाया।
मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति बिजेंद्र हरियाणा पुलिस में सिपाही था। किन्ही कारणों के चलते उसे कुछ समय पहले बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद से वह गांव में रहने लगा। यहां वह शराब का आदी था। बुधवार सुबह वह भोला के साथ शराब पी रहा था। कुछ देर बाद दोनों में विवाद हो गया। भोला ने तैश में आकर डंडे से पीट-पीटकर बिजेंद्र की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि आपस में मारपीट के बाद युवक की डंडे से पीटकर हत्या की गई है। युवक हरियाणा पुलिस का बर्खास्त जवान था। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।