फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Discussed the financial condition of MDU

Rohtak News: एमडीयू की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की

Sat, 18 Jan 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Discussed the financial condition of MDU
17सीटीके21-एमडीयू में शिक्षक संघ कार्यालय में विचार गोष्ठी में मौजूद सदस्य। संवाद
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) शिक्षक संघ कार्यालय में एमडीयू के मौजूदा हालात एवं भविष्य की चुनौतियों को लेकर कर्मचारी विकास संघ की शुक्रवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता अध्यक्ष रणधीर कटारिया ने की। रणधीर कटारिया ने कहा कि एमडीयू में धीरे-धीरे वित्तीय स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने मंथन करना जरूरी है और विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ कैसे हो इस पर भी विचार किया जाए। उन्होंने कहा अगर ऐसे हालात चलते रहे तो विश्वविद्यालय का विकास रुक जाएगा जो हमारे लिए बड़ी चुनौती होगी। विकास गिल ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय कर्मचारियों से संबंधित मांगों पर भी चर्चा की। इसमें मकान पर लगाए गए पेनल्टी रेंट, समय पर पदोन्नति को लेकर समय पर डीपीसी न होना व लंबे समय से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की फाइल डायरेक्टर हायर एजुकेशन में पेंडिंग होना आदि मांगें शामिल हैं। उन्हाेंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को लिखित रूप विश्वविद्यालय से संबंधित मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुमेर अहलावत, पूर्व उपप्रधान कुलदीप ग्रोवर, पूर्व महासचिव नरेंद्र सिल्क, रविंद्र लोहिया, पूर्व कोषाध्यक्ष विकास अहलावत व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed