फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Disasterous rain...water entered homes and shops

Rohtak News: आफत की बारिश...घरों और दुकानों में घुसा पानी

Tue, 02 Sep 2025 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Disasterous rain...water entered homes and shops
फोटो नंबर- 34सीआईए रोड पर जमा बारिश का पानी और आवागमन करते लोग। संवाद
नारनौल। लगातार हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है जिससे लोग परेशान हैं। पूरे दिन लोग बाल्टी से पानी निकाल रहे हैं। लोगों को जाग कर रात गुजारनी पड़ रही है। सोमवार को भी बारिश होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गईं।
विज्ञापन

नारनौल के अलावा महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना में भी लगातार अच्छी बारिश हो रही है। महेंद्रगढ़ में इस सीजन के दौरान 753.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान जिला में 341.8 मिलीमीटर बारिश होती है जो सामान्य से 120 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

नारनौल के मोहल्ला ढींढासर में वर्षों पुराना जोहड़ ओवरफ्लो हो गया, जिसकी वजह से कुछ घरों में पानी घुस गया। शहर में स्टेडियम मार्ग, बहरोड अंडरपास, श्याम कॉलोनी अंडरपास, सीआईए रोड, मेहता चौक, जमालपुर में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मन्नू नगर, बाल भवन के पीछे बनी श्याम कॉलोनी, दयानगर, नहर कॉलोनी के पीछे बनी कॉलोनी, सैन चौक, मिश्रवाड़ा, चांदूवाड़ा मोहल्ला, पार्क गली, नगर परिषद के पास, नई कचहरी के पीछे बनी कॉलोनी जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
सीआईए रोड पर बारिश व सीवर का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। लोगों ने बाल्टियों व मोटर से घरों से पानी बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीआई रोड पर लंबे समय से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। इसके कारण दूषित पानी सड़क पर भरा रहता है।

चार दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून
सोमवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 26.4 व 26.2 डिग्री सेल्सियस और 26.0 व 236 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी पर लगातार कम दबाव के चलते मानसून में सक्रियता बनी हुई हैं। हालांकि मानसून टर्फ हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों से सटे राजस्थान के पूर्वी हिस्सों पर बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून सक्रिय बना रहेगा।





नागरिक अस्पताल की छत से टपक रहा पानी
लगातार हो रही बारिश से नागरिक अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा है जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। लगातार भवन में सीलन होने से खतरा भी बना हुआ है। अभी हाल ही में एक माह के अंदर दो बार छत से प्लास्टर गिर चुका है। सरल केंद्र के पास अंत्योदय भवन में चल रहे रिकॉर्ड रूम में शौचालय की बदबू आने से कर्मचारी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से नकल भी तैयार नहीं हो रही है। यहां पर एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है।
------------
हमारा घर सड़क से नीचा है जिससे बारिश शुरू होते ही घर में पानी घुसने की चिंता सताने लगती है। पानी से बचाव के लिए घर के प्रवेश द्वार पर तीन फुट ऊंची दीवार भी बनाई है। लेकिन सीवरेज जाम व बारिश होने के कारण फिर भी पानी घरों में घुस जाता है।कौशल्या देवी, सीआईए रोड।

----------
मैंने किराने की दुकान की है। रविवार रात को दुकान में पानी घुस गया जिससे सामान खराब हो गया और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। प्रशासन समस्या का समाधान कराए ताकि ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। चंद्रकांत दुकानदार सीआईए रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed