{"_id":"66254d4dbb20a4f95000c024","slug":"dirt-in-village-pond-water-contaminated-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-106943-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गांव में गंदगी, तालाब का पानी दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गांव में गंदगी, तालाब का पानी दूषित
Sun, 21 Apr 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो 78: गांव के तालाब पर खड़े ग्रामीण।
बादली। पाहसौर गांव समस्याओं से जूझ रहा है। ग्रामीण बार-बार प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने अब प्रशासन को समस्याओं का समाधान 15 दिन में न करने पर रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण जयबीर शर्मा ने बताया कि गांव में दूषित पानी की निकासी नहीं है। पशुओं के तालाबों में पानी पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी और कीचड़ से बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी युद्ववीर सिंह का कहना है कि पंचायत विभाग की ओर से समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
गर्मी बढ़ रही है लेकिन गांव के तालाबों में पशुओं के लिए पीने योग्य पानी नहीं है। गांव का गंदा पानी तालाबों में छोड़ा जाता है। तालाबों से बदबू उड़ रही है और पशुपालकों ने तालाबों में पशुओं को लेकर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
जयकुमार, ग्रामीण पाहसौर।
गांव की गलियों में कीचड़ की भरमार है। नालों से पानी निकास का उचित प्रबंध नहीं है। कई गलियों में निकलने का रास्ता भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। मच्छर मक्खियों की संख्या बढऩे से ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का खतरा बना है।
सुरेंद्र, ग्रामीण पाहसौर।
गांव में पंचायत का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में गांव की समस्याओं का समाधान करवाने में कोई आगे नहीं आ रहा है। कभी नगर पालिका में शामिल करना और कभी पंचायत प्रणाली लागू करना गांव के विकास में बाधा बन गया। अभी तक गांव में पंचायती चुनाव नहीं करवाए गए हैं।
ओमकार, पाहसौर।