फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Director's interview for PGIMS on 9th November

पीजीआईएमएस के लिए निदेशक का साक्षात्कार 9 नवंबर को

Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Director's interview for PGIMS on 9th November
पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक पद के लिए 9 नवंबर को साक्षात्कार होना तय हो गया है। सुबह 10 बजे सेक्टर 17 चंडीगढ़ में सभी दावेदारों को बुलाया गया है। इस पद के लिए 21 ने दावेदारी की थी, लेकिन अब महज 16 नाम रह गए हैं। इसमें प्रदेश के अलावा छह दावेदार अन्य राज्यों से हैं। डॉ. रोहतास कंवर यादव की सेवानिवृत्ति के बाद पीजीआईएमएस के निदेशक पद पर डॉक्टरों में असमंजस जल्द ही खत्म होने जा रहा है। आखिरकार सरकार ने साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। संस्थान के कुछ डॉक्टर जांच के चलते बाहर हो गए हैं तो कुछ सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके अलावा कुछ को अन्य कारणों से बाहर कर दिया गया है। कुछ डॉक्टरों का टेनयोर पूरा नहीं हुआ और कुछ की जांच चल रही है। इस पद के लिए अनिवार्य है कि 65 से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए। बात पीजीआईएमएस के डॉक्टरों की बात करें तो डॉ. गीता गठवाला, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. शमशेर सिंह लोहचब, डॉ. कुलदीप लालर प्रमुख दावेदारों में हैं। इसके अलावा डॉ. अलका सहगल, डॉ. राकेश सहगल, डॉ. ज्योतसना सेन, डॉ. अजय सिंह, डॉ. सिम्मी खरब, डॉ. एस गंभीर, डॉ. एसके धत्तरवाल, डॉ. कुंदन मित्तल, डॉ. शमशेर सिंह लोहचब, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. कुलदीप सिंह लालर, डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, डॉ. गुरदीप कुमार कल्याण भी इस दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed