फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Digvijay said: We gave Hooda the first chance to form the government

दिग्विजय बोले: हमने हुड्डा को दिया था सरकार बनाने का पहला मौका, वह दुष्यंत की राजनीतिक हत्या करना चाहते थे

Sun, 04 Feb 2024 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 12:03 AM IST
सार

दिग्विजय चौटाला बोले कि हमने हुड्डा को सरकार बनाने का पहला मौका दिया था, वे दुष्यंत की राजनीतिक हत्या करना चाहते थे। जजपा के राष्ट्रीय महासचिव खरकड़ा में पूर्व सीएम हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र पर बरसे।

विज्ञापन
Digvijay said: We gave Hooda the first chance to form the government
खरकड़ा में जनसभा को संबोधित करते जजपा राष्ट्रीय महासचिव। - फोटो : संवाद

विस्तार

जजपा ने 2019 में सरकार बनाने का पहला मौका भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया था। असल में वह तो दुष्यंत चौटाला की राजनीतिक हत्या करना चाहते थे। यह आरोप जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने लगाया है। शनिवार को खरकड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि पूर्व सीएम व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हरियाणा में गांव-गांव जाकर कहते हैं कि 75 पार वाली भाजपा को यमुना पार भेजने की बात करने वाली जजपा, कांग्रेस के साथ न आकर भाजपा की गोद में जा बैठी। हम हुड्डा को सीएम बनाने को तैयार थे।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा था कि वे खानदानी परिवार से हैं, लेकिन वह बताएं कि झूठ बोलना कब से सीख गए। दिग्विजय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने के बाद दुष्यंत चौटाला से एक बात कही थी कि हमें भाजपा के खिलाफ वोट मिले हैं। सरकार बनाने का पहला मौका कांग्रेस को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बलराज कुंडू पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनते ही बलराज कुंडू ने उनसे मिलकर अपने काम निकलवाने शुरू कर दिए थे। उसके कहने से उनके खूब काम किए। अब चुनाव नजदीक आते ही कुंडू ने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया। उनकी खिलाफत शुरू कर दी। वह खिलाफत करते हुए उचाना हलके में भी पहुंच गया।

कुंडू बोले- जनता करेगी निर्णय
दिग्विजय चौटाला की टिप्पणी पर विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि भाजपा व जजपा के अन्य नेता कहते घूम रहे हैं कि बलराज कुंडू ने काम नहीं कराए, जबकि दिग्विजय कह रहे हैं कि उन्होंने बलराज कुंडू के कहने पर खूब कार्य किए। अब यह निर्णय जनता ही करेगी कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है।


दुष्यंत ने महम हलका में बंद पड़े विकास कार्यों को गति दी : हरज्ञान
जनसभा को जजपा के प्रदेश महासचिव हरज्ञान मोखरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने महम हलके में विकास कार्य कराए हैं। ऐसा अब तक तक किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने पहले सरकारों के बंद पड़े कार्यों को गति देने का काम किया है। महम से उनका विशेष लगाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed