फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Digvijay Chautala called Om Prakash Chautala the best Chief Minister of the last 20 years

Haryana: दिग्विजय चौटाला ने की ओमप्रकाश चौटाला की तारीफ, पिछले बीस साल के दौरान सबसे अच्छा सीएम बताया

Sun, 14 Aug 2022 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 10:09 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में सर्किट हाउस में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्पेशल गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान दिग्विजय चौटाला को निर्विरोध हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
Digvijay Chautala called Om Prakash Chautala the best Chief Minister of the last 20 years
ओम प्रकाश चौटाला। दिग्विजय चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को रविवार को हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का निर्विरोध प्रधान चुना गया। हरियाणा के रोहतक में सर्किट हाउस में आयोजित हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्पेशल गवर्निंग बॉडी की बैठक में उन्हें फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने बताया कि हैंडबॉल सबसे तेज खेले जाने वाले खेलों में दूसरे स्थान पर है। देश में हैंडबॉल खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं।
विज्ञापन


बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। इनमें डॉ. एसएन बाली को प्लानिंग, ट्रेनिंग एंड प्रोग्राम कमीशन का चेयरमैन और संदीप कुंटिया को एथलीट कमीशन का चेयरमैन निर्विरोध चुना गया। इनके अलावा कानूनी सेल में अभव नारंग, अजीत कक्कड़, किरण बंसल, राहुल बंसल को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा संधू नेशनल महिला कोच होंगी। बैठक में फेडरेशन के संविधान संशोधन के लिए भी एक कमेटी गठित की गई। इस कमेटी में पूर्व राज्यसभा सांसद बाल मुंशी, डॉ. एसएन बाली, प्रीतपाल सिंह सलूजा, ध्रुव मान, अजीत कक्कड़ और किरण बंसल को सदस्य मनोनीत किया गया।


एक सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने पिछले 20 साल के दौरान प्रदेश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला को बताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई। ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के खजाने में पांच हजार करोड़ रुपये जमा थे। उनकी सोच यही रही कि हरियाणा में पैदा होने वाले बच्चे पर कर्ज न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed