फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dighal's daughter made a rover, capable of rotating 360 degrees

Rohtak News: डीघल की बेटी ने बनाया रोवर, 360 डिग्री घूमने में सक्षम

Sun, 25 Aug 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 25 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Dighal's daughter made a rover, capable of rotating 360 degrees
24jjrp16- झज्जर। डीघल निवासी मुस्कान को सम्मानित करती राष्ट्रपति। फोटो- स्वयं
बेरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन( इसरो) की रोबोटिक्स चैलेंज प्रतियोगिता में गांव डीघल की मुस्कान अहलावत ने तीसरा स्थान पाया। उन्होंने रोवर तैयार किया। मुस्कान ने बताया कि रोवर में विशेष डिजाइन के छह पहिये लगे हैं, जो ऊबड़-खाबड़ जमीन पर चल सकते हैं।
विज्ञापन

रोवर एक स्थान पर खड़े होकर 360 डिग्री एंगल में घूमने में भी सक्षम है। सैंपल लेने के दौरान सामने खतरा भांप कर स्वयं दिशा बदलने में सक्षम है। रोवर वातावरण को पहचान कर उसके अनुसार प्रतिक्रिया देता है। लाइव रिकॉर्डिंग और तत्काल फोटो जनरेट करने में भी सक्षम है। यह तीन सेंटीमीटर प्रति सेकेंड की गति से चलता है। यह ऑटोनोमस तकनीक पर आधारित हैं। बटन ऑन होते ही स्वयं प्रक्रिया पूरी करता है।
विज्ञापन



राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर मुस्कान अहलावत को राष्ट्रपति ने तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति से पुरस्कार मिलने के बाद मुस्कान अहलावत शनिवार को अपने गांव डीघल पहुंचीं। गांव में पहुंचने पर मुस्कान का ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मुस्कान अहलावत ने बताया कि रोवर चैलेंज प्रतियोगिता की शुरुआत नवंबर 2023 में कई चरणों में हुई थी। इस प्रतियोगिता में कई विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद आखिर में 10 टीम बचीं। इसरो के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ के नेतृत्व में 10 टीम रोवर को लेकर बंगलूरू गई। टीम ने वहां पर रोवर को दिखाया कि चांद पर जाकर कैसे काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पिता चलाते है गांव में जूते की दुकान
गांव डीघल की मुस्कान अहलावत ने 12 वीं की पढ़ाई गांव लककिया के एक निजी स्कूल से की है। नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही है। पिता गांव में जूते ही दुकान चलाते हैं। मुस्कान अहलावत ने बताया कि जिस मुकाम तक आज पहुंची हूं उसका श्रेय में माता-पिता को देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed